लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र गृह विभाग में फोन कर कहा, मैं एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोल रहा हूं, पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 18:36 IST

गामदेवी पुलिस थाने में बुधवार रात को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई अपराध शाखा के उगाही रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने भी समानांतर जांच की।मुख्य आरोपी तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी ने एक ऐप का प्रयोग किया था।

मुंबईः महाराष्ट्र के गृह विभाग के अधिकारियों को फोन कर कथित तौर पर खुद को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार बताने वाले एक व्यक्ति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी खुद को पवार बताते हुए स्थानांतरण जैसे विषयों पर बात कर रहा था। राज्य सरकार के यहां स्थित मुख्यालय ‘मंत्रालय’ में गृह विभाग के अधिकारियों को शक हुआ कि कोई फोन पर पवार की आवाज बनाकर बात कर रहा है जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में गामदेवी पुलिस थाने में बुधवार रात को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 के तहत मामला दर्ज किया गया। मुंबई अपराध शाखा के उगाही रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने भी समानांतर जांच की।

मुख्य आरोपी तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है। अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी ने एक ऐप का प्रयोग किया था जिसकी सहायता से फोन पर आवाज बदली जा सकती है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद