लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बलात्कार कर युवती का जबरन कराया गर्भपात, तस्वीर दिखाकर करते थे ब्लैकमेल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 28, 2020 08:33 IST

सातारा थाने के पुलिस निरीक्षक विट्ठल पोटे ने बताया कि पीडि़त युवती गत वर्ष शहर के एक बड़े मॉल में खरीददारी के लिए आई थी. वहां से लौटते समय आरोपी उमर ने उसका घर तक पीछा किया और फिर बार-बार उससे मुलाकात कर उसे प्यार के जाल में फंसाया.

Open in App
ठळक मुद्देगत वर्ष जुलाई में युवती जब घर में अकेली थी तब आरोपी उसके घर पहुंचा और साथ में लाया हुआ जूस पिलाकर उसे बेहोश किया और उसके साथ बलात्कार किया.दुष्कर्म करते समय आरोपी ने मोबाइल फोन से उसकी तस्वीर खींच कर और वीडियो क्लिप बनाई थी.

सेवा प्यार के जाल में फंसाकर युवती को जूस में बेहोशी की दवा पिलाने के बाद उसके साथ बलात्कार करने और फिर उसका जबरन गर्भपात कराने वाले तीन आरोपियों को सातारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी मोहम्मद उमर जावेद, मोहम्मद इस्माइल और नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने तीनों को पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

सातारा थाने के पुलिस निरीक्षक विट्ठल पोटे ने बताया कि पीडि़त युवती गत वर्ष शहर के एक बड़े मॉल में खरीददारी के लिए आई थी. वहां से लौटते समय आरोपी उमर ने उसका घर तक पीछा किया और फिर बार-बार उससे मुलाकात कर उसे प्यार के जाल में फंसाया. गत वर्ष जुलाई में युवती जब घर में अकेली थी तब आरोपी उसके घर पहुंचा और साथ में लाया हुआ जूस पिलाकर उसे बेहोश किया और उसके साथ बलात्कार किया.

दुष्कर्म करते समय आरोपी ने मोबाइल फोन से उसकी तस्वीर खींच कर और वीडियो क्लिप बनाई थी. वीडियो क्लिप और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उमर ने कई बार युवती से बलात्कार किया. इसके बाद युवती जब गर्भवती हो गई तो उमर ने उसे गर्भपात करने को कहा.

उमर ने इस बारे में अपने मामा आरोपी मोहम्मद इस्माइल और मोहम्मद नूर को जानकारी दी. गत वर्ष अक्तूबर माह में आरोपी उमर और उसके दो मामा युवती के घर पहुंचे. इस्माइल और नूर ने युवती के दोनों हाथ पकड़े और उमर ने उसे जबर्दस्ती गर्भपात की गोलियां खिलाईं.

टॅग्स :लोकमत समाचारमहाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई