लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः कंपनी के तीन संचालकों ने बैंक मैनेजर सहित तीन व्यापारियों से ठगे 1.19 करोड़

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2022 15:46 IST

पटनाः बैंक मैनेजर ने अपनी शिकायत में 1.19 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। तीनों संचालक सुनील राय, अनिल राय व प्रवीण राय सहोदर भाई हैं और भोजपुर के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में बस गये हैं और कंपनी के माध्यम से कई तरह के व्यवसाय से जुड़े हैं। बैंक मैनेजर मणिकांत सिंह ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।

पटनाः महाराष्ट्र के औरंगाबाद के ऑरबिट इलेक्ट्रोमेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन संचालकों के द्वारा पटना के एक बैंक मैनेजर समेत तीन कारोबारियों से 1.19 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। तीनों संचालक सुनील राय, अनिल राय व प्रवीण राय सहोदर भाई हैं और भोजपुर के रहने वाले हैं।

लेकिन छत्तीसगढ़ में बस गये हैं और कंपनी के माध्यम से कई तरह के व्यवसाय से जुड़े हैं। इन तीनों के खिलाफ बैंक मैनेजर मणिकांत सिंह ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है। उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर ने अपनी शिकायत में 1.19 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने पुलिस को बताया है कि उन्हें और उनके माध्यम से तीन कंपनियों ब्रॉडसन, मगध हाइटेक, रॉयल प्रीमियम के निदेशकों को इन लोगों ने अपनी कंपनी में निवेश करने पर पार्टनर बना कर मुनाफा देने के नाम पर रकम की ठगी की है।

बैंक मैनेजर के अनुसार, ठगी के शिकार हुए लोगों ने कंपनी में करीब 6.77 करोड़ का इंवेस्टमेंट किया, लेकिन जब हिसाब हुआ तो कंपनी के अनिल राय पर 1.19 करोड़ का बकाया होने की जानकारी मिली। अनिल राय ने चेक से पैसा भी दिया, लेकिन उसके खाते में कुछ नहीं था। शिकायत के अनुसार बैंक मैनेजर को एक व्यक्ति ने अनिल राय से दोस्ती कराई थी। अनिल राय ने अपने आप को लोहा का कारोबारी बताया था और फिर अपनी कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया।

बैंक मैनेजर व उनकी पत्नी के अलावा ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन एंड मार्केटिंग के निदेशक नीलमणि उर्फ कुंदन ने दो करोड़, मगध हाइटेक वायर्स ने 1.25 करोड़ व रॉयल प्रीमियम एंड डेवलपर के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता ने करीब तीन करोड़ रुपया निवेश किया। इस दौरान अनिल राय ने बैंक मैनेजर व उनकी पत्नी के खाते में करीब 82 लाख रुपया डाला। उक्त रकम अन्य कंपनियों के निदेशकों को दे दिया गया। लेकिन बाद में रकम देना बंद कर दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाऔरंगाबादमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो