लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में बालाजी मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: January 17, 2020 13:09 IST

एसपी ने बताया कि अर्जुनदास और मंगलदास के बीच मंदिर की महंती को लेकर अदालत में विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचित्रकूट में मंदिर के महंत की कोतवाली क्षेत्र के रामघाट में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।इस सिलसिले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

चित्रकूट में मंदिर के महंत की कोतवाली क्षेत्र के रामघाट में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। इस सिलसिले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने शुक्रवार को बताया ‘‘बाला जी मंदिर के महंत अर्जुनदास (46) और उनके वाहन चालक आशीष तिवारी (36) को बृहस्पतिवार की रात करीब पौने नौ बजे रामघाट के निर्मोही अखाड़ा के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मार दी जब वे महंत से मिलकर वापस लौट रहे थे। महंत के सिर में दो गोलियां लगी हैं और चालक के हाथ में एक गोली लगी है।’’

एसपी ने बताया कि 'पुलिस दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने महंत को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने बताया कि अर्जुनदास और मंगलदास के बीच मंदिर की महंती को लेकर अदालत में विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार