लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: फेसबुक पर हुई दोस्ती, लड़की से मिलने 100 किलोमीटर दूर गया युवक; घर वालों ने की 13 घंटे तक धुनाई

By अंजली चौहान | Updated: August 21, 2025 09:26 IST

Madhya Pradesh News: पुलिस अधीक्षक आरएस प्रजापति ने कहा, "वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़का बैकुंठपुर का रहने वाला है और फेसबुक पर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती करने के बाद उससे मिलने आया था। हालाँकि, अभी तक हनुमना थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। फिर भी, हमने थाना प्रभारी को पूरी जानकारी इकट्ठा करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।"

Open in App

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स को कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे हैं और कोई भी युवक को बचा नहीं रहा है। पुलिस के अनुसार, वह व्यक्ति शनिवार को लड़की से मिलने 100 किलोमीटर का सफर तय करके आया था। जानकारी के अनुसार, घटना मध्य प्रदेश के एक गांव की है जहां एक व्यक्ति को फेसबुक पर दोस्ती करने वाली लड़की के परिवार वालों ने कई घंटों तक बाँधकर पीटा।

रीवा का रहने वाला यह व्यक्ति मऊगंज के पिपराही गाँव में लड़की से मिलने गया था, लेकिन लड़की के परिवार ने उसे पकड़ लिया। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के परिवार वालों ने शनिवार रात लगभग 9 बजे उस व्यक्ति की पिटाई शुरू कर दी और रविवार सुबह 10 बजे तक यह सिलसिला जारी रहा। लगभग 13 घंटे तक चले इस क्रूर हमले का वीडियो रिकॉर्ड किया गया और इसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।

पुलिस के अनुसार, लड़की नाबालिग है और उस व्यक्ति की उससे दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक हनुमना पुलिस स्टेशन में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

ऐसा ही एक अन्य मामला

मध्य प्रदेश में जुलाई में सामने आए एक अन्य मामले में, छतरपुर जिले में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसके मवेशी दूसरे परिवार के खेत में घुस गए थे। यह घटना बमीठा थाना क्षेत्र के खैर रतियान गाँव में हुई। व्यक्ति को पेड़ से बाँधकर पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित और आरोपी दोनों के खेत पास-पास हैं और मवेशी गलत खेत में घुस गए, जिससे विवाद शुरू हो गया।

मृतक के परिवार के अनुसार, उसे नंगा करके पीटा गया। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि शव ज़मीन पर नग्न अवस्था में मिला था।

टॅग्स :Madhya Pradeshक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?