लाइव न्यूज़ :

रात में रेप, दिन में बंधुआ मजदूरी, दो सगी नाबालिग बहनों से महीनों तक होती रही हैवानियत 

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 23, 2019 13:01 IST

रेप और किडनैपिंग का ये मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की है। आरोपी पीड़ित परिवार के भाई के दोस्त थे। खरगोन जिले के रहीमपुरा में रहने वाली पीड़ित मां ने 27 अगस्त 2019 को शिकायत दर्ज करवाई और दावा किया उनकी दोनों नाबालिग बेटियां लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दोनों आरोपियों के नंबर को ट्रेस किया तो पुलिस को पता लगा कि वह गुजरात में हैं। खरगोन थाना इंचार्ज एलएस डागुर ने भी स्थानीय मीडिया से बात करते हुए रेप और किडनैपिंग के बात की पुष्टी की है।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की दो लापता नाबालिग बहनों को पुलिस ने खोज निकाला है। खरगोन जिले के रहीमपुरा में रहने वाली पीड़ित मां ने 27 अगस्त 2019 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी दोनों नाबालिग बेटियां लापता है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग को 22 अक्टूबर को बरामद किया है। इसके साथ पुलिस ने दो आरोपियों पर को भी गिरफ्तार किया है। जिसपर रेप और किडनैपिंग का चार्ज लगा है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खरगोन जिले के रहीमपुरा में रहने वाली पीड़ित मां ने 27 अगस्त 2019 को शिकायत दर्ज करवाई और दावा किया उनकी दोनों नाबालिग बेटियां लापता हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को खोज निकालने के लिए एक अलग से टीम बनाई। जांच करने के बाद और पीड़ित परिवार के सारे करीबियों से पूछताछ में पता चला कि पीड़िता के भाई के दो दोस्त राजेश और अक्कू दोनों नहीं मिल रहे हैं। पुलिस ने उनको खरगोन जिले में काफी तलाशा लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस को इसके बाद इन दोनों दोस्तों पर शक हुआ। 

दोनों आरोपियों का नंबर ट्रेस कर पुलिस उनतक पहुंची 

पुलिस ने दोनों दोस्तों के नंबर को ट्रेस किया तो पुलिस को पता लगा कि वह गुजरात में हैं। इस आधार पर एमपी पुल‍िस, गुजरात की सूरत पुलिस के सहयोग से मोरबी पहुंची। मोरबी में एक फैक्ट्री में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों राजेश और सुनील को पुलिस को गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने दो पीड़ित लड़कियों का पता बताया। 

शादी का झांसा देकर पीड़ित लड़कियों को फंसाया 

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने राजेश ने 12वीं में पढ़ रही नाबाल‍िग लड़की को शादी का झांसा देकर फंसाया था। तो वहीं अक्कू ने दूसरी नाबालिग बहन को भी शादी का झांसा दिया था। दोनों बहनें शादी के झांसे में आ गईं। आरोपी उनको भगाकर मध्यप्रदेश से गुजरात लेकर आ गए। यहां दोनों नाबालिगों से आरोपियों ने बंधुआ मजदूरी करवाई और रात दिन जब मौका मिला उनका रेप किया। 

खरगोन थाना इंचार्ज एलएस डागुर ने भी स्थानीय मीडिया से बात करते हुए रेप और किडनैपिंग के बात की पुष्टी की है। उन्होंने कहा है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेपगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा