लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उज्जैन में STF ने नकली नोट चलाने के मामले में 3 लोगों को दबोचा, साढ़े तीन लाख की फर्जी करेंसी बरामद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 5, 2020 06:08 IST

बरामद किए गए नकली नोट अधिकतर पृथक-पृथक नंबर के हैं, केवल कुछ नोट ही समान नंबर के हैं। नकली नोट प्रथम दृष्टया असली जैसे प्रतीत होते हैं, बारीकी से देखने पर पता चलता है कि नोट नकली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसटीएफ इकाई उज्जैन ने नकली नोटों के साथ तीन युवकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।आरोपियों द्वारा उक्त नकली नोट कहां से लाए गए इस संबंध में पूछताछ जारी है।

एसटीएफ इकाई उज्जैन ने नकली नोटों के साथ तीन युवकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। मंगलवार को एसटीएफ इकाई उज्जैन को मुखबिर से सूचना मिली कि नानाखेड़ा बस स्टैंड पर रवि मालवीय नामक व्यक्ति नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहा है।

सूचना पर टीम ने आरोपी रवि पिता मोहनलाल मालवीय निवासी काटकूट बड़वाह के कब्जे से 50 हजार के 500-500 के  नकली नोट बरामद किए। आरोपी के बताए अनुसार दो अन्य आरोपियों को भी 3 लाख के नकली नोट के साथ दबोचा गया।

पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उज्जैन इकाई गीतेश कुमार गर्ग  के अनुसार  पूछताछ करने पर रवि द्वारा उक्त नकली नोट साकिर और आदिल दोनों निवासी सेंधवा जिला बड़वानी द्वारा उसे बाजार में चलाने के लिए देना बताया एवं उसे 10% कमीशन देना बताया।

टीम द्वारा सेंधवा पहुंचकर शाकिर पिता जाबिर अली उम्र अर्थ 28 वर्ष निवासी देवझीरी रोड सेंधवा एवं आदिल पिता मोहम्मद शफी उम्र 32 वर्ष निवासी देवझिरी रोड सेंधवा जिला बड़वानी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपियों से 500-500 के नकली नोट के कुल 300000 लाख रुपये एसटीएफ की टीम ने बरामद किए। आरोपियों द्वारा उक्त नकली नोट कहां से लाए गए इस संबंध में पूछताछ जारी है।

बरामद किए गए नकली नोट अधिकतर पृथक-पृथक नंबर के हैं, केवल कुछ नोट ही समान नंबर के हैं। नकली नोट प्रथम दृष्टया असली जैसे प्रतीत होते हैं, बारीकी से देखने पर पता चलता है कि नोट नकली हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउज्जैनक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने