लाइव न्यूज़ :

छतरपुर के पन्ना रोड पर स्कॉर्पियो और दो मोटरसाइकिलों में टक्कर, चार बच्चों सहित आठ लोगों की मौत, सीएम चौहान ने जताया दुख

By भाषा | Updated: July 27, 2020 16:56 IST

स्कॉर्पियो पन्ना की ओर जा रही थी, जबकि मोटरसाइकिलों पर सवार लोग पन्ना की तरफ से आ रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में स्कॉर्पियो भी पलट गई, जिसके एयर बैग खुले हुए थे। इससे लगता है, स्कॉर्पियो में सवार लोग बच गए हैं और मौके से भाग गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदो मोटरसाइकिलों पर सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘छतरपुर में सड़क हादसे में आठ लोगों की असामयिक मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है।

छतरपुरः मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में पन्ना रोड पर तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने दो मोटरसाइकिलों को सोमवार को टक्कर मार दी, जिससे चार बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

खजुराहो अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) मनमोहन सिंह बघेल ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘छतरपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर चंद्रनगर और टोरिया टेक के बीच आज दोपहर सड़क हादसा हुआ है। स्कॉर्पियो की टक्कर से दो मोटरसाइकिलों पर सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष हैं।’’

उन्होंने कहा कि स्कॉर्पियो पन्ना की ओर जा रही थी, जबकि मोटरसाइकिलों पर सवार लोग पन्ना की तरफ से आ रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में स्कॉर्पियो भी पलट गई, जिसके एयर बैग खुले हुए थे। इससे लगता है, स्कॉर्पियो में सवार लोग बच गए हैं और मौके से भाग गए हैं।

बघेल ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। इसी बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘छतरपुर में सड़क हादसे में आठ लोगों की असामयिक मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।’’

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालसड़क दुर्घटनाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह