लाइव न्यूज़ :

MP: युवक को जंजीर में बांधकर स्कूल में लाकर क्लासरूम में जलाया, मचा हड़कंम 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2019 05:59 IST

मध्य प्रदेश: घटनास्थल के निरीक्षण के बाद डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि लाश पूरी तरह से जली हुई हालत में मिली है. लाश किसी युवक की है, लेकिन उसकी हालत ऐसी नहीं है कि देखकर शिनाख्त की जा सके.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर स्थित सरदार पटेल स्कूल के अंदर मंगलवार को एक जली हुई लाश मिली है. जंजीर में बांधकर युवक की हत्या के बाद शव को स्कूल के अंदर लाकर क्लास रूम में जलाए जाने की बात सामने आ रही है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर स्थित सरदार पटेल स्कूल के अंदर मंगलवार को एक जली हुई लाश मिली है. जंजीर में बांधकर युवक की हत्या के बाद शव को स्कूल के अंदर लाकर क्लास रूम में जलाए जाने की बात सामने आ रही है. घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया. शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

घटनास्थल के निरीक्षण के बाद डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि लाश पूरी तरह से जली हुई हालत में मिली है. लाश किसी युवक की है, लेकिन उसकी हालत ऐसी नहीं है कि देखकर शिनाख्त की जा सके. डीएनए रिपोर्ट के बाद ही लाश की शिनाख्त हो पाएगी. उन्होंने कहा कि लाश के पास से एक जंजीर भी मिली है. जंजीर लाश के गले में फंसी हुई मिली है. पुलिस ने अनुसार शव को देख यह पता चला है कि युवक की हत्या घटना के सामने आने के 10 से 30 घंटे पहले की गई है.

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि स्कूल में मिली लाश किसी युवक की है. उसकी उम्र 24-25 साल है. आरोपी स्कूल की बाउंड्री फांदकर अंदर आए हैं. कितने आरोपी है अभी नहीं कहा जा सकता. युवक की हत्या के बाद लाश को जलाया गया है. मौके पर फोरेंसिंक टीम पहुंची और मौके का जायजा लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शव किसका है.

पुलिस को आशंका है कि यवक पंचशील नगर निवासी है, जो करीब चार दिनों से लापता है. हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक की शिनाख्ती में मुश्किल जा रही है. लापता युवक अनिल ठाकरे के परिजनों को मौके पर बुलाया गया, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी.

बुलंद है अपराधियों के हौंसले

घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है कि भोपाल के पंचशील नगर स्थित सरकारी स्कूल में लाश मिलने की घटना अत्यंत गंभीर है. घनी आबादी के बीच स्थित स्कूल परिसर में ऐसी घटना का होना शासन-प्रशासन की सक्रियता पर कई तरह के सवाल खड़े करता है, साथ ही यह दशार्ता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं व उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं है.

टॅग्स :हत्याकांडमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई