लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उज्जैन में मां-बेटे की जघन्य हत्या, शक के घेरे में पति

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 9, 2019 04:17 IST

मृत महिला का नाम सरिता यादव उम्र करीब 40 साल बेटे अभय उम्र 18 साल के साथ संजयनगर में रहती थी। मूलत: महिला सेंधवा की रहने वाली थी। प्रारंभिक स्थिति में पड़ोसियों के बताए अनुसार पारिवारिक कलह के चलते पति ने ही महिला और बेटे की हत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक घर में मां बेटे की रक्त रंजित लाश मिली। पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने पर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मध्य प्रदेश के उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक घर में मां बेटे की रक्त रंजित लाश मिली। पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने पर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आरम्भिक जांच में सामने आया है की महिला की यह दूसरी शादी थी और पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। हत्या की शंका पति पर की जा रही है।

मृत महिला का नाम सरिता यादव उम्र करीब 40 साल बेटे अभय उम्र 18 साल के साथ संजयनगर में रहती थी। मूलत: महिला सेंधवा की रहने वाली थी। प्रारंभिक स्थिति में पड़ोसियों के बताए अनुसार पारिवारिक कलह के चलते पति ने ही महिला और बेटे की हत्या की है।

एफएसएल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी अरविंद नायक के अनुसार दोहरी हत्या के स्थल मुआयना में यह सामने आया है कि दो कमरे के बीच गलियारा है गलियारे की एक और बाथरूम एवं और दुसरी और किचन है महिला को पेट, कंघे, हाथ, कलाई पर धारदार नुकीले हथियार से वार कर हत्या की गई है।

महिला की लाश किचन के पास वाले कमरे में पड़ी थी।दुसरे कमरे के पास गलियारे में लडके की लाश पड़ी मिली।लडके पर भी धारदार नुकीले हथियार से पेट,गले,में घातक वार किए गए थे।लडके के पैर के पंजों में खून लगा था और उसके निशान जमीन पर भी मिले हैं इससे लगता है कि महिला की हत्या के समय वह पास ही था ।

महिला की हत्या के दौरान वह भाग कर दुसरे कमरे की और गया जिस दौरान उसके पंजे में खून लगा होगा। महिला ने अनिल यादव नामक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी । अनिल यादव बस ड्राइवर है और इंदौर- उज्जैन बस चलाता है।

मृतका का बेटा कालेज में पढ़ाई करता था। शंका के चलते अनिल उस पर भरोसा नहीं करता था नतीजतन आए दिन घर में झगड़ा होता था बीती रात भी झगड़ा हुआ जिसकी पड़ोसियों ने पुष्टि की है, इसी के चलते अनिल ने मां बेटे दोनों को मौत के घाट उतार दिया। रात करीब 12:00 बजे उसे घर से बाहर जाते हुए देखा गया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति अनिल यादव ही आरोपी के रूप में सामने आया है।वह सांवेर के पास के गांव का रहने वाला है।उसका मोबाईल बंद आ रहा है।पड़ोसियों ने झगडे की पुष्टि की है।चिमनगंज थाना पुलिस ने भादवि की धारा 302 का अपराध कायम किया है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। -रूपेश द्विवेदी,एएसपी शहर ,उज्जैन 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउज्जैनहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!