लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः सरकारी डॉक्टर ने अपने ड्राइवर की हत्या की

By भाषा | Updated: February 5, 2019 21:59 IST

वीरेन्द्र को संदेह था कि डॉक्टर सुनील का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी को लेकर वीरेन्द्र एवं सुनील में विवाद होता रहता था।

Open in App

होशंगाबाद में 56 वर्षीय एक सरकारी चिकित्सक ने अपने 30 वर्षीय निजी ड्राइवर की कथित रूप से हत्या कर दी।

होशंगाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक अरविन्द सक्सेना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘डॉक्टर सुनील मंत्री ने अपने ड्राइवर वीरेन्द्र पचौरी की सोमवार रात हत्या कर दी। सुनील मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिला के इटारसी की शासकीय अस्पताल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ है और होशंगाबाद में रहता है।’’ 

उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर सुनील के घर में संदेहास्पद गतिविधि होने की सूचना मिलने पर पुलिस उसके घर गई और फर्श पर खून के धब्बे पाये। पुलिस को देख कर आरोपी घबरा गया और पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल लिया।

सक्सेना ने बताया कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसने लाश के छोटे-छोटे टुकड़े किए और फिर उन्हें एसिड में डाल कर नष्ट कर रहा था। लाश के टुकड़ों के साथ पुलिस ने उसे पकड़ा।

उन्होंने कहा कि वीरेन्द्र को संदेह था कि डॉक्टर सुनील का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी को लेकर वीरेन्द्र एवं सुनील में विवाद होता रहता था। आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम