लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः चार वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, एक पुलिसकर्मी सस्पेंड 

By भाषा | Updated: June 2, 2020 05:11 IST

Madhya Pradesh: बच्ची रात में अपने दादा के साथ आंगन में सो रही थी। सुबह चार बजे बारिश होने पर जब देखा गया तो बच्ची आंगन में नहीं थी। इस पर पूरे गांव में बच्ची को तलाशा गया। गांव के एक व्यक्ति ने एक लड़की का शव कुंए में होने की सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नौगांव थानाक्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चार वर्षीय मासूम बालिका के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नौगांव पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

छतरपुरः पुलिस ने जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नौगांव थानाक्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चार वर्षीय मासूम बालिका के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नौगांव पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार सौरभ ने सोमवार को बताया कि 28 और 29 जून की दरम्यानी रात की यह घटना नौगांवा थानाक्षेत्र के एक गांव की है। 29 जून की सुबह चार साल की बच्ची का शव कुंए में मिला था। 

सोमवार को प्राप्त हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 302, धारा 376, धारा 201 और पॉस्को कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नौगांव पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। 

एसपी ने पीड़ित परिवार के हवाले से बताया कि बच्ची रात में अपने दादा के साथ आंगन में सो रही थी। सुबह चार बजे बारिश होने पर जब देखा गया तो बच्ची आंगन में नहीं थी। इस पर पूरे गांव में बच्ची को तलाशा गया। गांव के एक व्यक्ति ने एक लड़की का शव कुंए में होने की सूचना दी। परिवार ने कहा कि नौगांव थाने के पुलिस निरीक्षक से बालिका के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई गई फिर भी वे मामले की जांच के लिए गांव में नहीं आए। 

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही छतरपुर के डीआईजी विवेक राज सिंह और सागर जोन के आईजी अनिल शर्मा गांव में पहुंच गये। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज सरकार को घेरने का प्रयास किया है| उन्होंने कहा, ‘‘शिवराज सरकार में लॉकडाउन में भी दुष्कर्म , गैंगरेप , हत्या, चोरी, लूट की घटनाएँ रुक नहीं रही हैं। छतरपुर के नौगाँव में एक मासूम बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना शर्मसार करने वाली है। मासूम बच्चियाँ भी सुरक्षित नहीं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग विपक्ष में इस तरह की घटनाओं पर मासूम बच्चियों को लेकर धरना देते थे, आज सत्ता में आते ही ऐसी घटनाओं पर मौन क्यों हैं? इस घटना में पुलिस की लापरवाही की बात सामने आ रही है। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो, लापरवाहों को दंडित किया जावे, पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाए।’’ 

टॅग्स :हत्याकांडरेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO