लाइव न्यूज़ :

फेसबुक के जरिए ब्लैकमेल करने वाली विदेशी महिला गिरफ्तार, ऐसे करती थी ठगी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 27, 2018 06:49 IST

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम साउमी ग्लोरी है। वह तंजनीया की रहने वाली है। पिछले डेढ साल से वह दिल्ली के राजपूरा क्षेत्र में रह रही थी

Open in App

इन्दौर, 27 अप्रैल। मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने कारोबारी से फैसबुक के माध्यम से ब्लैकमेल करने वाली एक विदेशी महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मूल रुप से तंजनिया की रहने वाली है। दिल्ली में स्थानीय लोगों की मदद से ठगी का कारोबार कर रही थी। इस मामले की जांच जारी है।

एसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि 23 मार्च को कंचनबाग़ में रहने वाले फर्नीचर व्यवसायी पकंज गाँधी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर करायी थी कि उसके साथ फेसबुक के माध्यम से चार लाख की ठगी हो गयी है। उसने बताया कि दिल्ली में रहने वाली ग्लोरी ने उससे फेसबुक पर दोस्ती कर उससे व्हाटसप नम्बर लिया और चैटिंग कर फर्नीचर खरीदने के बहाने दिल्ली बुलाया।

वहाँ उसे नशीला पदार्थ पिला कर उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद उसकी न्यूड पिक्चर बना ली। कुछ दिनों बाद उसने मदद के नाम पर उससे पैसा मांगें। उसके बाद उसकी न्यूड पिक्चर सोश्ल मीडिया में डालने की धमकी देकर पैसा वसूलने लगी। पुलिस ने बताया कि गाँधी से महिला ने चार लाख रुपये वसूल लिये थे।यह पैसा पेटीएम के माध्यम से अपने साथी सुमित और रीता काटजू के एकाउंट में डलवाये थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम साउमी ग्लोरी है। वह तंजनीया की रहने वाली है। पिछले डेढ साल से वह दिल्ली के राजपूरा क्षेत्र में रह रही थी। उसने एफबी में ग्लोरी के नाम से एकाउंट बनाया था। जिसके माध्यम से वह दोस्ती करती थी। सुमित का राजपूरा में साँई डिपार्टेल नाम से शॉप थी। उसकी उससे दोस्ती हो गयी थी। पुलिस ने ढाई लाख रुपये सीज किये है।   

इंदौर संवाददाता मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट

टॅग्स :फेसबुकक्राइममध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह