लाइव न्यूज़ :

बहन, भतीजी और बहू से करता था रेप, मां के साथ भी किया दुष्कर्म, घरवालों ने तंग आकर उतारा मौत के घाट

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 20, 2019 09:16 IST

11 नवंबर को भी नशे की हालत में अरविंद (मृतक) ने बहू के साथ रेप करने की कोशिश की। जिसके बाद परिजनों ने गुस्से में उसे मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के पिता सहित परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने कहा कि हमें उस वक्त शक हुआ जब बेटे के शव को देखने के बाद परिवार वालों को दुख नहीं हुआ।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक माता-पिता ने मिलकर अपने ही बेट की हत्या कर दी। इस हत्या में घरवालों के और भी सदस्य शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का कहना है कि मृतक अपनी बहन, भतीजी और बहू के साथ रेप करता था। यहां तक की उसने मां के साथ भी दुष्कर्म किया था। पुलिस को गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गला घोंटकर हमने मृतक को मार डाला है और उसके शव को फेंक दिया है। 

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 12 नवंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के लाला की टाल के करीब रहने वाले अरविंद का शव मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को लेकिन परिवार वालों पर शक हो रहा था कि वह कुछ छिपा रहे हैं। 

पुलिस ने कहा कि हमें उस वक्त शक हुआ जब बेटे के शव को देखने के बाद उन्हें दुख नहीं हुआ। लेकिन हमारे लिए विश्वास करना मुश्किल था कि कोई माता-पिता अपने बेटे का खून कैसे कर सकता है। हमने हर एंगल से जांच की लेकिन शक हर बार परिवार पर ही जा रहा था। सख्ती से पूछने के बाद घरवालों ने हत्या की बात को कबूल कर लिया। 

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गीता भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आरोपी परिवाल वालों ने बताया है कि अरविंद अपनी ही बहन, भतीजी और बहू (छोटे भाई की पत्नी) से रेप करता था। 11 नवंबर को भी नशे की हालत में अरविंद ने बहू के साथ रेप करने की कोशिश की। जिसके बाद परिजनों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उसकी हत्या कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हमें बताया कि मृतक एक शराबी था। रेप करने की वजह से मृतक की पत्नी ने उसे छह से सात महीने पहले छोड़ दिया था। हत्या करने के बाद घरवालों ने ही अरविंद की हत्या करके उसके शव को गोपाल दास हिल्स इलाके में फेंक दिया गया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेपहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े