लाइव न्यूज़ :

दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक पिता ने खुद को आग लगाकर दी जान, जानें सुसाइट नोट में क्या लिखा...

By नितिन गुप्ता | Updated: March 25, 2021 14:25 IST

मध्य प्रदेश के देवास जिले के बरोठा थाना अंतर्गत ग्राम तौलापुरा में हृदय विदारक घटना सामने आई है। खुदकुशी से पहले वो एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी के साथ मुकेश ने मारपीट की थी, इसलिए पत्नी घर छोड़कर चली गई थी।दोनों बच्चों को लेकर निकला और घर से करीब 300 मीटर दूर एक कुएं तक पहुंचा।दोनों बच्चों को कुएं में फेंककर अपने घर लौट आया। 

देवासःमध्य प्रदेश के देवास जिले के बरोठा थाना अंतर्गत ग्राम तौलापुरा में हृदय विदारक घटना सामने आई है।

पिता ने अपने दो मासूम बेटों को कुएं में फेंका और घर आकर पेट्रोल डालकर स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले वो एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है। बरोठा थाना प्रभारी शेलेन्द्र मुकाती के अनुसार तौलापुरा निवासी 35 वर्षीय मुकेश पुत्र कैलाश रावत की पत्नी आशा कुछ दिन पहले अपने दो बच्चे 10 वर्षीय आदित्य व सात वर्षीय आयुष को छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी।

बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ मुकेश ने मारपीट की थी, इसलिए पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसे लेकर पति मुकेश कुछ दिनों से परेशान था। गुरुवार सुबह करीब सात-आठ बजे वह अपने साथ दोनों बच्चों को लेकर निकला और घर से करीब 300 मीटर दूर एक कुएं तक पहुंचा और दोनों बच्चों को कुएं में फेंककर अपने घर लौट आया। 

घर आकर मुकेश ने अपने छोटे भाई को इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मैंने दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया है और तू बचा सकता है तो बचा लें। घबराया हुआ छोटा भाई कुएं तक पहुंचा और उसने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इस घटनाक्रम के बीच मुकेश ने स्वयं के शरीर में पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। मामले में बरोठा थाना प्रभारी शैलेंद्र मुकाती का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी थी। उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पत्नी मायके में थी। इस कारण वह कुछ दिनों से परेशान था। उसने मोबाइल पर सुसाइड नोट जरूर डाला हुआ है। हमें वह प्राप्त नहीं हुआ है। मामले में जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा