लाइव न्यूज़ :

देवासः कोरोना ने खत्म किया परिवार, पहले कोविड से तीन सदस्यों की मौत, दुखी बहू ने की आत्महत्या

By नितिन गुप्ता | Updated: April 22, 2021 21:11 IST

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से देवास में स्थिति बेकाबू होती जा रही है। यहाँ कई लोग कोरोना के चलते काल के गाल में समा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ससुर बालकिशन गर्ग भी बीमार है। पति और परिवारजनों की मौत से सदमे में आई छोटी बहू ने भी बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी चंद्रकला (75) को कोरोना संक्रमण हुआ और 14 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

देवासः मध्य प्रदेश के देवास में कोरोना त्रासदी की एक मार्मिक घटना सामने आई हैं , जिसमे एक भरा-पूरा परिवार कोरोना के चलते महज एक हफ्ते में खत्म हो गया।

अग्रवाल समाज देवास के अध्यक्ष बालकिशन गर्ग की पत्नी और दो बेटों का पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित होने से निधन हो गया था। पति और परिवारजनों की मौत से सदमे में आई छोटी बहू ने भी बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुर बालकिशन गर्ग भी बीमार है। 

दरअसल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से देवास में स्थिति बेकाबू होती जा रही है। यहाँ कई लोग कोरोना के चलते काल के गाल में समा रहे हैं। ऐसा ही वज्रपात देवास अग्रवाल समाज के अध्यक्ष बालकिसन गर्ग के घर हुआ है। सबसे पहले उनकी पत्नी चंद्रकला (75) को कोरोना संक्रमण हुआ और 14 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

इसके ठीक दो दिन बाद उनके बड़े बेटे संजय (51) ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया इस घटना के बाद 19 अप्रेल को छोटे पुत्र स्वप्नेश (48) भी चल बसे। इस घटना को उनकी छोटी बहू रेखा गर्ग (45) सहन नहीं कर सकी। अवसाद में जाने से बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़े और छोटे बेटे के दो दो बच्चे हैं।

परिवार के मुखिया बालकिशन गर्ग की भी तबीयत अत्यधिक खराब है। बड़े बेटे की पत्नी हादसे के चलते सदमे में है। इस तरह कोरोना ने महज एक हफ्ते में पूरा परिवार उजाड़ दिया। परिवार में अब बालकिशन गर्ग के अलावा उनकी बड़ी बहू और पोते-पोतियां रह गए हैं।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय भेजा। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया ।  मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) विवेक सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड