लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सिंघार के खिलाफ 38 वर्षीय महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया, पत्नी के रूप में साथ रह रही थी पीड़िता, जानें

By भाषा | Updated: November 21, 2022 16:31 IST

मध्य प्रदेशः धार जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मामला 38 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर रविवार शाम को नौगांव पुलिस थाने में दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कथित तौर पर पत्नी के रूप में विधायक सिंघार के साथ रह रही थी।शादी रचाने का वादा कर कई बार संबंध बनाए और मारपीट भी की।महिला की मर्जी के खिलाफ उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया और जान से मारने की धमकी दी।

धारः मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ 38 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने एवं उसे प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

धार जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मामला 38 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर रविवार शाम को नौगांव पुलिस थाने में दर्ज किया गया। यह महिला कथित तौर पर पत्नी के रूप में सिंघार के साथ रह रही थी। सिंह के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सिंघार ने शादी रचाने का वादा कर उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार उससे संबंध बनाए और उसके साथ मारपीट भी की।

सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार सिंघार ने इस महिला की मर्जी के खिलाफ उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि नौगांव पुलिस ने सिंघार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (अश्लील कृत्य), 323 (जानबूझकर स्वेच्छा से किसी को चोट पहुंचाना), 376 (2) (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक कृत्य), 498 ए (उत्पीड़न) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे के कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

घटनाक्रम पर सिंघार की प्रतिक्रिया जानने के लिए उन्हें बार-बार फोन किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 48 वर्षीय सिंघार धार जिले की गंधवानी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि उनके पास मामले की जानकारी नहीं है।

लेकिन प्रथम दृष्टया यह ‘राजनीति से प्रेरित’ मामला लगता है। इस बीच, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक वीडियो बयान में आरोप लगाया कि सिंघार के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विधायक की अन्य पत्नियां भी रही हैं।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा