लाइव न्यूज़ :

इंदौरः शिवसेना की मप्र इकाई के पूर्व प्रमुख रमेश साहू की गोली मारकर हत्या, पत्नी और बेटी घायल

By भाषा | Updated: September 2, 2020 13:56 IST

तेजाजी नगर के थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया ने बुधवार को बताया कि शिवसेना की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख 70 वर्षीय रमेश साहू इंदौर-खंडवा रोड पर उमड़ीखेड़ा गांव में ढाबा चलाते थे। इसी ढाबे में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश ने उनके सीने पर गोली मारकर उनकी जान ले ली।

Open in App
ठळक मुद्दे हत्याकांड को लेकर उनके परिजन और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के संबंध में सुराग मिल सके।सियासी जानकारों ने बताया कि साहू 1990 के दशक में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख रहे थे और उस वक्त उन्होंने कई आंदोलनों की अगुवाई की थी।शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू के ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख की हत्या को अंजाम दे दिया, हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।

इंदौरः शिवसेना की मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख की अज्ञात बदमाश ने मंगलवार देर रात यहां गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तेजाजी नगर के थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया ने बुधवार को बताया कि शिवसेना की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख 70 वर्षीय रमेश साहू इंदौर-खंडवा रोड पर उमड़ीखेड़ा गांव में ढाबा चलाते थे। इसी ढाबे में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश ने उनके सीने पर गोली मारकर उनकी जान ले ली।

उन्होंने बताया, "हत्या की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। हम मामले की जांच चल रही है।" भदौरिया ने बताया कि साहू इन दिनों शिवसेना में सक्रिय नहीं थे। हत्याकांड को लेकर उनके परिजन और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के संबंध में सुराग मिल सके।

सियासी जानकारों ने बताया कि साहू 1990 के दशक में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख रहे थे और उस वक्त उन्होंने कई आंदोलनों की अगुवाई की थी। वहीं बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी और बेटी को भी आरोपियों ने चोट पहुंचाई है, जिसमें वो घायल हो गईं।

हालांकि घटनास्थल से कोई सामान या पैसा चोरी नहीं किया गया है।आरोपियों ने केवल हत्या की वारदात को ही अंजाम दिया है, जिसके चलते पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है, वहीं घटना के बाद रमेश साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में करीब 10 साल से अधिक समय तक रमेश साहू प्रदेश शिवसेना प्रमुख रहे हैं। ताजा मामले में अज्ञात बदमाश खंडवा रोड स्थित शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू के ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख की हत्या को अंजाम दे दिया, हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।

केरल में डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

केरल के वेंजरामूदु में डीवाईएफआई के दो कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में चार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पहले दिन में कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था और बाद में शाम को प्रीजा नाम की एक महिला की गिरफ्तारी की, जिसने कथित तौर पर अपराध के बाद आरोपियों की फरार होने में मदद की।

पुलिस ने कहा, '' वर्तमान में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला को अपराध के बाद आरोपियों की फरार होने में मदद करने के चलते गिरफ्तार किया गया।'' उन्होंने कहा कि दो अन्य आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

इस बीच, एक स्थानीय अदालत में पेश पुलिस की रिमांड रिपोर्ट में कहा गया कि हत्या राजनीति से प्रेरित थी और 30 अगस्त को रची गई साजिश के बाद यह अपराध किया गया था। माकपा की युवा इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ता मिथिलाज (30) और हक मोहम्मद (24) की 30 अगस्त को तिरुवंनतपुरम के करीब ही कथित तौर पर कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने हत्या कर दी थी। रिमांड रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों का डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं के साथ 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आपस में झगड़ा हुआ था, जिसके चलते अब इनकी हत्या की साजिश रची गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीशिव सेनाइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप