लाइव न्यूज़ :

युवती ने शादी तोड़ी, एसएएफ जवान ने मंगेतर के भाई की गोली मारकर की हत्या, मां की हालत गंभीर

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 31, 2021 17:44 IST

28 वर्षीय जवान ने अपनी मंगेतर (26) के शादी से मना करने पर उसके भाई की मंगलवार रात कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी और उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.सगाई 27 अक्टूबर 2020 को उक्त लड़की से हुई थी.आरोपी जवान अजीत सिंह चौहान एसएएफ की सातवीं बटालियन का सिपाही है और वह भोपाल में पदस्थ है.

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के संघ कार्यालय समिघा की सुरक्षा में तैनात विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) जवान ने सगाई तोड़ने वाली युवती के भाई और मां को गोली मार दी. गोली लगने से युवती के भाई की मौत हो गई. जबकि घायल मां की हालत गंभीर बनी हुई है.

रात साढ़े ग्यारह बजे एसएएफ की सातवीं बटालियन की सुरक्षा में तैनात अजीत सिंह ने शाहपुरा क्षेत्र में सगाई तोड़ने वाली मंगेतर के घर जाकर, उसके भाई और मां जानकी को गोली मार दी. इससे भाई रितेश की मौत हो गई, जबकि मां जानकी गंभीर रूप से घायल है.

अजीत सिंह के द्वारा किए गए हमले के दौरान जवान को युवती और उसके परिजनों ने सर्विस रायफल छुड़ाकर उसे कमरे में बंद कर दिया. अन्यथा वह बाकी लोगों पर हमला कर सकता था. पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. भोपाल के जोन-2 के एएसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि जगत सिंह धाकड़ वन विभाग में ड्राइवर हैं.

उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, छोटी बेटी प्राइवेट नौकरी करती है. उन्होंने छोटी बेटी की शादी सातवीं बटालियन में पदस्थ एसएएफ जवान अजीत सिंह से तय की थी. अक्टूबर 2020 में दोनों की सगाई हुई थी. मई में शादी होने वाली थी.

अजीत सिंह उनकी बेटी पर शक करता था. इस कारण युवती ने सगाई तोड़ दी थी, इससे विजय सिंह नाराज हो गया था. इसी के चलते उसने यह वारदात की. हमले में घायल युवती की मां जानकारी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर है.

शाहपुरा पुलिस थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अजीत सिंह चौहान (28) ने अपनी मंगेतर के शादी से मना करने पर उसके भाई रितेश धाकड़ (21) की मंगलवार रात गोली मार कर हत्या कर दी और उसकी मां जानकी बाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

लड़की के घर उसके दोस्तों का आना-जाना रहता था, जो अजीत को पसंद नहीं था. मिश्रा ने बताया कि अजीत उसे दोस्तों से मिलने से मना करता था, लेकिन उसकी मंगेतर का कहना था कि उसे नौकरी के सिलसिले में दोस्तों से भी मिलना पड़ेगा और इधर-उधर भी जाना पड़ेगा.

उन्होंने बताया कि इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया. इसी बात पर अजीत मंगलवार रात को लड़की के घर पहुंचा और उनके बीच झगड़ा हो गया. मिश्रा ने बताया कि विवाद बढ़ने पर अजीत ने अपनी सर्विस रायफल से उन पर दो गोलियां चला दी. मिश्रा ने बताया कि जानकी बाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपालहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?