लाइव न्यूज़ :

महिला आरक्षक के साथ उपनिरीक्षक ने किया रेप, जान से मारने की धमकी दी, मामला दर्ज

By बृजेश परमार | Updated: July 1, 2020 21:27 IST

पूर्व एसपी सचिन अतुलकर ने शिकायत मिलने पर उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर किया था और जांच के बाद मंगलवार को चिमनगंज पुलिस ने महिला आरक्षक की रिपोर्ट पर धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि 4 वर्ष पहले गोकुल सिंह मंडोत चिमनगंज थाने में एसआई के रूप में पदस्थ थे।

Open in App
ठळक मुद्देउनके खिलाफ कजलाना बडऩगर में रहने वाली 30 वर्षीय महिला आरक्षक ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। आवेदन में लिखा कि गोकुल सिंह मंडोत से पिता का परिचय था इस कारण उनका घर आना जाना था। उपनिरीक्षक गोकुल सिंह मंडोत पुलिस की जीप लेकर कॉलेज आया और कहा कि मैं अपने परिवार से तुम्हें मिलाना चाहता हूं।

उज्जैनः देवास में पदस्थ महिला आरक्षक के साथ उपनिरीक्षक ने किराये के फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना 4 वर्ष पूर्व की है, उस दौरान उपनिरीक्षक चिमनगंज थाने में पदस्थ था।

पूर्व एसपी सचिन अतुलकर ने शिकायत मिलने पर उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर किया था और जांच के बाद मंगलवार को चिमनगंज पुलिस ने महिला आरक्षक की रिपोर्ट पर धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि 4 वर्ष पहले गोकुल सिंह मंडोत चिमनगंज थाने में एसआई के रूप में पदस्थ थे।

उनके खिलाफ कजलाना बडऩगर में रहने वाली 30 वर्षीय महिला आरक्षक ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। महिला आरक्षक वर्तमान में देवास में पदस्थ है। उसने अपने आवेदन में लिखा कि गोकुल सिंह मंडोत से पिता का परिचय था इस कारण उनका घर आना जाना था।

महिला आरक्षक नौकरी के साथ आगे की पढ़ाई भी कॉलेज से कर रही थी। एक दिन उपनिरीक्षक गोकुल सिंह मंडोत पुलिस की जीप लेकर कॉलेज आया और कहा कि मैं अपने परिवार से तुम्हें मिलाना चाहता हूं। वह कानीपुरा रोड स्थित किराये के फ्लैट में ले गया जहां कोई नहीं था।

यहीं पर मंडोत ने महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला आरक्षक को धमकाकर शाजापुर ले गया जहां कोर्ट में धोखे से कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाये और वोटर आईडी व फोटो भी लिये। इस दौरान मंडोत ने महिला आरक्षक को धमकी दी कि जहां बुलाऊं आना पड़ेगा नहीं तो मरवा दूंगा। महिला आरक्षक के शिकायती आवेदन की जांच करने के बाद पुलिस ने  मंडोत के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया।

उपनिरीक्षक गोकुलसिंह मंडोत मक्सी, शाजापुर के अलावा उज्जैन जिले के चिमनगंज, जीवाजीगंज सहित देहात के अनेक थानों में पदस्थ रह चुका है। महिला आरक्षक ने एसपी सचिन अतुलकर के समक्ष मौखिक शिकायत की उस दौरान मंडोत भाटपचलाना थाने में प्रभारी टीआई था और एसपी अतुलकर ने उसे लाइन हाजिर कर दिया था। वर्तमान में मंडोत लाइन में पदस्थ है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड