लाइव न्यूज़ :

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने गए राजस्व अमले पर हमला और पथराव, महिला ने खुद को आग लगाकर की आत्मदाह की कोशिश

By नितिन गुप्ता | Updated: July 30, 2020 16:27 IST

अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रही एक महिला ने JCB के सामने आकर खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहाँ मौजूद लोगो ने आग बुझाई और महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा,बलवे सहित अन्य धाराओं में 11 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर, मामले की जाँच शुरू कर दी है।देवास कलेक्टर चन्द्रमौलि शुक्ला ने बताया कि 2 पक्षो में रास्ते का विवाद था, जिस पर राजस्व न्यायालय में प्रकरण दर्ज था। मामले में दोनों पक्षों की सहमति से शासकीय भूमि से सार्वजनिक रास्ता देने पर आपसी सहमति बनी थीं।

देवासः देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के गाँव अतवास में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने गए राजस्व अमले पर हमला हो गया। राजस्व अमले पर जमकर पथराव कर मारपीट भी की गई।

घटना में एक पटवारी घायल हो गया, जिसका कि उपचार करवाया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रही एक महिला ने JCB के सामने आकर खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहाँ मौजूद लोगो ने आग बुझाई और महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा,बलवे सहित अन्य धाराओं में 11 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर, मामले की जाँच शुरू कर दी है। देवास कलेक्टर चन्द्रमौलि शुक्ला ने बताया कि 2 पक्षो में रास्ते का विवाद था, जिस पर राजस्व न्यायालय में प्रकरण दर्ज था।

इस मामले में दोनों पक्षों की सहमति से शासकीय भूमि से सार्वजनिक रास्ता देने पर आपसी सहमति बनी थीं। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिये पहुँची। इस दौरान राजस्व टीम पर यहाँ रहने वाले रमजान खान के परिवार ने पथराव कर दिया, इसी बीच रमजान की पत्नी साबरा बी ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे वह झुलस गई।

देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिह ने बताया कि पथराव से पटवारी किशोर चावरे के कान में गंभीर चोट पहुंची।  राजस्व निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे व पटवारी दिलीप जाट को भी चोट पहुंची। इस मामले में पुलिस ने फरियादी किशोर चावरे की शिकायत पर आरोपित छोटा, रमजान खां, शरीफ खांन, शेर खां, हबीब खां, मोइन खां, शहीद खां, सफदर खां, हमीद खां, अनीसा बी, साबरा बी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी रमजान का कहना है कि मेरे खेत में JCB चलाकर फसल को नुकसान पहुचाकर रास्ता निकाला जा रहा था । हमने उसी का विरोध किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम