लाइव न्यूज़ :

भोपाल में कार्रवाई, बिल्डर पर आयकर का छापा, कांग्रेस ने उठाए सवाल, अघोषित संपत्ति और कालेधन निवेश की जांच

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 20, 2020 14:55 IST

फेथ ग्रुप ऑफ  कंपनीज के मालिक हैं। आयकर विभाग को छापे में बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और कालेधन के निवेश के पता लगने की संभावना है। आयकर विभाग ने आज सुबह राजधानी के कोलार, गिन्नौरी, चिंतामन चौराहा, कोहेफिजा इलाके में बिल्डर के ठिकानों पर  छापे  की कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देछापे में आयकर विभाग के  लगभग डेढ़ सौ अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। राघवेंद्र सिंह तोमर फेथ ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक हैं।राघवेंद्र होशंगाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर के रिश्ते में साले बताए जा रहे है।कंपनी रियल स्टेट, क्रिकेट क्लब, होटल व्यवसाय, डेयरी बिजनेस, पैकर्स एंड एग्रो व्यवसाय से जुड़ी हुई है।

भोपालः आयकर विभाग ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई राजनेताओं और अफसरों से जुडे़ एक बिल्डर राघवेन्द्र सिंह तोमर के अलग अलग ठिकानों पर आज सुबह  छापे मारे।

वह फेथ ग्रुप ऑफ  कंपनीज के मालिक हैं। आयकर विभाग को छापे में बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और कालेधन के निवेश के पता लगने की संभावना है। आयकर विभाग ने आज सुबह राजधानी के कोलार, गिन्नौरी, चिंतामन चौराहा, कोहेफिजा इलाके में बिल्डर के ठिकानों पर  छापे  की कार्रवाई की।

छापे में आयकर विभाग के  लगभग डेढ़ सौ अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। राघवेंद्र सिंह तोमर फेथ ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक हैं। राघवेंद्र सिंह के कई बड़े नौकरशाहों और राजनेताओं से रिश्ते बताए जाते हैं। राघवेंद्र होशंगाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर के रिश्ते में साले बताए जा रहे है।

कंपनी रियल स्टेट, क्रिकेट क्लब, होटल व्यवसाय, डेयरी बिजनेस, पैकर्स एंड एग्रो व्यवसाय से जुड़ी हुई है। कंपनी ने रातीबड़ इलाके में एक क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया है, यहां क्रिकेट अकादमी संचालित होती है। कंपनी में और भी साझेदार रहे हैं जिनके यहां जल्दी ही सर्चिंग की जा सकती है।

कांग्रेस ने पूछा मंत्री से क्या हैं संबंध

कांग्रेस ने राघवेंद्र सिंह की भाजपा नेताओं से नजदीकी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने ट्वीट किया है कि भोपाल में छापे की जद में आए फेथ बिल्डर प्रमुख राघवेंद्र सिंह तोमर से मंत्री अरविंद भदौरिया के क्या संबंध हैं? किसका कितना पैसा लगा? क्या यह भी सच है कि मंत्री कोरोना पोजेटिव आने के बाद सपत्निक राघवेंद्र तोमर की एकेडमी में कई दिनों तक रुके थे ? उन्होंने मंत्री को पद से हटाने की मांग की है। 

टॅग्स :आयकरआयकर विभागमध्य प्रदेशभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला