लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः प्रेमी से मिलने में पिता बन रहे थे रोड़ा, 17 वर्षीय बेटी ने कुल्हाड़ी से काटकर किनारे लगाया!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 24, 2018 22:34 IST

मैली गांव में हुए अंधे कत्ल का खुलासा। प्रेमी की बातों में आकर बेटी ने अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया।

Open in App

24 जून, जबलपुर (लोस सेवा): बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मैली में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात खेत की चौकीदारी करने वाले एक अधेड़ की खेत में ही बने मकान में कुल्हाड़ी से गला काटकर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अधेड़ की हत्या उसकी ही 17 वर्षीय बेटी ने अपने प्रेमी के कहने पर की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पुत्री व हत्या के लिए उकसाने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

इस संबंध में बेलखेड़ा के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र बागरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग एक बजे कुआखेड़ा निवासी दयाराम रजक ने सूचना दी थी कि उसके ग्राम मैली स्थित खेत में बने मकान में ग्राम कुसली का भोलाराम गौड़ पिछले 15 वर्षो से सपरिवार रहकर फसल की रखवाली करता है, जो घर की परछी में बेहोश पड़ा है और उसके गले में चोट का निशान है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां भोलाराम (38) मृत अवस्था में पड़ा था। उसके गले में कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार की चोट थी और आसपास खून फैला था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए पहुंचाया तथा हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल आरंभ की।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। इस दौरान रिश्तेदार हल्केभाई गौड़ ने बताया कि वारदात से पूर्व भोला के घर में सुबह एक मोबाइल मिला था, जिसे लेकर वह आया था एवं पूछ रहा था कि यह मोबाइल किसका है, जबकि मोबाइल संबंधी बात मृतक के परिवार के किसी भी सदस्य ने पुलिस को नहीं बताई थी। शंका होने पर मृतक के परिवार से मोबाइल के बारे में पूछताछ की गई तो मृतक की बेटी ने उक्त मोबाइल ग्राम मैली के ही रहने वाले नेपाल सिंह लोधी द्वारा दिए जाने की बात बताई।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली: मेजर की पत्नी की हत्या के आरेाप में दूसरा मेजर गिरफ्तार, गला रेत कर हुई थी हत्या

नेपाल मृतक के खेत के समीप ही अपने खेत की रखवाली के लिए रात में आकर अपनी टपरिया में रुकता था और उसके भोला की बेटी से प्रेम-संबंध हैं। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि उसके माता-पिता को उस पर शक हो गया था। यह बात जब उसने नेपाल सिंह को बताई तो नेपाल सिंह ने पहले कहा कि मम्मी-पापा को नींद की गोली किसी भी खाने की चीज में मिलाकर खिला दिया कर, उसके बाद मिलने आया कर। वारदात की सुबह घर पर मिले मोबाइल को लेकर पिता भोला ने बेटी पर शंका करते हुए डांटा था। उसी शाम उसने नेपाल सिंह लोधी को बताया कि मम्मी-पापा उस पर शंका करने लगे हैं, अब वे न ही मिलेंगे, न ही बातचीत करेंगे।

इस पर नेपाल सिंह ने किशोरी को अपने पिता की हत्या के लिए उकसाया। उसी रात लगभग 11.30 बजे जब भोला खाना खाकर सो गया तो उसकी पुत्री उठी और उसने पहले बल्ब बंद किया। फिर घर में रखी कुल्हाड़ी से सोते समय पिता की गर्दन में एक वार किया और कुल्हाड़ी को ले जाकर खेत में छिपा दिया।

पुलिस ने इस पूछताछ के बाद मृतक की 17 वर्षीय बेटी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त करते हुए बेटी को अभिरक्षा में लेकर प्रेम-संबंध में रोड़ा बने पिता की हत्या के लिए उकसाने के लिए आरोपी नेपाल सिंह लोधी (29) निवासी ग्राम मैली को भी गिरफ्तार कर लिया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?