लाइव न्यूज़ :

लखनऊ : पुलिसकर्मियों ने कारोबारी के फ्लैट में घुसकर 1.85 करोड़ लूटे, 2 दरोगा सस्पेंड

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 10, 2019 09:41 IST

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दो दरोगा और उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ बंधक बनाकर डकैती की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Open in App

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज थाने के 2 दरोगा ने शनिवार को एक फ्लैट में घुसकर 1.85 करोड़ रुपए की लूट को अंजाम दिया। यह लूट एक कारोबारी के फ्लैट में घुसकर बंदूक के दम पर की गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी मिलने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दो दरोगा, एक मुखबिर और उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ बंधक बनाकर डकैती की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। रुपए से भरा बैग लेकर फरार हुए अज्ञात सहयोगिंयों की तलाश जारी है।

कालाधन पकड़ने के बहाने की थी छापेमारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गोसाईंगंज थाने के दरोगा आशीष तिवारी, पुलिस लाइंस में तैनात एसआई पवन मिश्रा, मुखबिर मधुकर मिश्रा सहित अन्य चार लोग शनिवार सुबह सरसवां स्थित ओमेक्स सिटी के फ्लैट नंबर 104 में कालाधन पकड़ने के लिए छापेमारी के बहाने घुस गए।

फ्लैट में मौजूद खनन कारोबारी सुलतानपुर निवासी अंकित अग्रहरि, अश्वनी पांडेय, बल्दीखेड़ा गोसाईंगंज के अभिषेक वर्मा, अमेठी के अभिषेक सिंह, ग्वालियर के जितेंद्र तोमर, सचिन, रुदौली के कुलदीप और शुभम गुप्ता को गन पॉइंट पर ले लिया। तलाशी लेने पर फ्लैट में रुपए से भरे दो बॉक्स और एक अवैध पिस्टल मिली। 

खनन कारोबारी ने कही ये बात

खनन कारोबारी अंकित अग्रहरि ने पुलिस का बताया कि पुलिस ने एक बक्से से रुपए बैग में भरे और मधुकर उसे लेकर फ्लैट से निकल गया। जब हमने इसका विरोध किया तो सभी को बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद पवन ने अहिमामऊ चौकी प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय को अवैध पिस्टल की जानकारी देकर फ्लैट पर बुलाया, लेकिन चौकी प्रभारी ने आरोपियों को थाने ले जाने को कहा। पवन और आशीष सभी को बाकी रकम और पिस्टल के साथ थाने ले आए।

फ्लैट में रखे थे 3.38 करोड़ रुपए

बड़ी रकम देखकर पुलिस ने आयकर विभाग के अफसरों को सूचना दी। अधिकारी थाने पहुंचे तो अंकित ने बताया कि फ्लैट में 3.38 करोड़ रुपये रखे थे। यह रकम उन्हें बांदा में अपने खदान पर पहुंचानी थी, लेकिन पुलिस ने एक बक्से से काफी रकम लूट ली। गिनती करने पर दोनों बक्सों में 1.53 करोड़ रुपये मिले।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा