लाइव न्यूज़ :

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: पड़ोसी हमें बांग्लादेशी कहकर टॉर्चर देते थे?, सीएम योगी जी छोड़ना मत, 24 वर्षीय आरोपी अरशद ने वीडियो 

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 1, 2025 17:46 IST

Lucknow mass murder: पुलिस को अरशद के पास से वीडियो मिला है. इन हत्‍याओं के लिए बस्ती वालों को जिम्मेदार बताया है.

Open in App
ठळक मुद्देवह आगरा का रहने वाला है.पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है.24 वर्षीय अरशद ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.

Lucknow mass murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए साल के पहले ही दिन एक बेटे ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी. लखनऊ के नाका क्षेत्र में बने शरणजीत होटल में यह हत्याकांड हुआ. 24 वर्षीय अरशद ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. वह आगरा का रहने वाला है. पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड के समय अरशद का पिता भी उसके साथ था, जो फरार है. पुलिस को अरशद के पास से एक वीडियो मिला है.पुलिस के अनुसार, अरशद ने इन हत्‍याओं के लिए बस्ती वालों को जिम्मेदार बताया है.

  

अरशद के माना है कि उसने अपने मोहल्ले वालों से तंग आकर अपनी मां और चारों बहनों को मार डाला. मेरे पापा ने हत्याकांड में मेरा साथ दिया और वो अब सुसाइड करने गए हैं. पुलिस अरशद के पिता को तलाश रही है. अभी तक उनका कुछ भी पता नहीं लग पाया है.

हत्या के बाद बनाया वीडियो

अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाला अरशद नाका क्षेत्र के शरणजीत होटल में 30 दिसंबर को परिवार के साथ रुकने के लिए आया था. वह सभी होटल के रूम नंबर 109 में रुके थे. 31 दिसंबर 2024 की रात में अरशद (उम्र 24 वर्ष) ने अपनी मां और चार बहनों रहमीन, अल्शिया, अक्शा और आलिया की हत्या कर दी.

सभी के हाथ की नस कटी हुई है. माना जा रहा है कि सभी की मौत खून बहने की वजह से हुई है. अरशद को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया था. इस बीच पुलिस को उसके पास से एक वीडियो मिला है. यह वीडियो अरशद ने पांचों कत्ल को अंजाम देने के दौरान बनाया था. इस वीडियो में कातिल ने खुद चार लाश दिखाईं.

बोला- ये देखो ये मेरी अम्मी है, ये मेरी तीन बहनें. ये सभी मर चुकी हैं. इसके बाद कातिल ने कैमरा घुमाया. एक और लड़की के मुंह पर किसी शख्स ने हाथ रखा. ये हाथ कातिल के पिता ने ही लड़की के मुंह पर रखा था ताकि उसका शोर किसी को सुनाई न दे. कातिल बोला- ये चौथी है, ये भी मरने वाली है. इसके बाद सुबह तक मैं भी मर जाऊंगा. बस यही चाहता हूं कि हमें तंग करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले.

बांग्लादेशी कहकर चिढ़ाते हैं

अरशद ने इस वीडियो में कहा- मेरी बस्ती के मुसलमान लोगों ने मेरे आधे प्लॉट पर कब्जा कर लिया है. वो पूरे प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं. हम लोग इसका विरोध करते थे. वो लोग हमें फिर इसी बात को लेकर तंग करने लगे. पड़ोस में रहने वाला एक शख्स मेरी बहन को हैदराबाद में बेचने का प्लान बना रहा था.

हम लोग हिंदू धर्म अपनाना चाह रहे थे ताकि इन लोगों से हमें छुटकारा मिल जाए. हमने कई लोगों से मदद मांगी. लेकिन किसी ने भी हमारी मदद नहीं की. न पुलिस ने, न बजरंग दल ने और न ही किसी बीजेपी के नेता ने. पड़ोसी हमें बांग्लादेशी कहकर टॉर्चर देते थे. जबकि, हम लोग 1947 से बदायूं में ही रह रहे हैं.

मेरे दादा से लेकर परदाता तक. हम भारत के ही रहने वाले हैं. हमारे आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए. फिलहाल, आरोपी अरशद पुलिस की गिरफ्त में है. उसके फरार पिता की तलाश की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. पुलिस हत्याकांड के हर पहलू के सबूत जुटाने में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला