लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में दबंगों के हौसले बुलंद! शख्स को छत से फेंका, नीचे गिरा तो की मारपीट; खौफनाक वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: May 26, 2024 09:43 IST

Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मदेहगंज में कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति को एक इमारत की छत से फेंक दिया।

Open in App

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मदेहगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यूपी पुलिस को टैग करते हुए गंभीर सवाल उठाए गए हैं। दरअसल, वीडियो में कुछ दबंग बेखौफ होकर एक शख्स के साथ बर्बरता कर रहे हैं। आरोपी बिना कानूनी डर के शख्स को छत से फेंक देते हुए, नीचे गिरने पर उसे लात-घूसें से मारते भी है। इस दौरान आस-पास के घरों के लोगों द्वारा पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया गया। 

घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया।  घटना पर सवाल उठाते हुए कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स किए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो @jeetKirankamal नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा, " मदेहगंज थाने के अंतर्गत दबंगों ने युवक को #जान से मारने की नीयत से छत से फेंका।

दबंग किस्म के अमित गौतम,#अंकुर और उसके दो अन्य साथियों को युवक को छत से उठाकर फेका।" कैप्शन के साथ ही यूजर ने यूपी पुलिस समेत सीएम योगी को टैग किया है और आरोपियों के खिलाफ एक्शन की मांग की है।

गौरतलब है कि इस वारदात को आरोपी अमित गौतम, अंकुर और उसके साथियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

यूपी पुलिस ने लिया एक्शन

वीडियो के तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यूपी पुलिस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए लखनऊ पुलिस को कहा। जिसके बाद मामले में लखनऊ पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि, घटना पर किसी के गिरफ्तार होने की खबर सामने नहीं आई है और न ही पीड़ित शख्स के साथ घटना क्यों हुई इसकी पूर्ण जानकारी सामने आई है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊवायरल वीडियोयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड