लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में एनकाउंटर में मारा गया शूटर गिरधारी, पुलिस गिरफ्त से भागने की कर रहा था कोशिश

By विनीत कुमार | Updated: February 15, 2021 17:41 IST

गिरधारी ने दिल्ली में सरेंडर किया था। इसके बाद वह यूपी पुलिस की हिरासत में था। पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के उसने पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देमऊ जिले के ब्‍लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी था गिरधारी विश्वकर्माअजीत सिंह की हत्या 6 जनवरी, 2021 को लखनऊ के विभूति खंड में कर दी गई थीकोर्ट से इजाजत के बाद गिरधारी 13 से 16 फरवरी तक के लिए पुलिस की कस्टडी रिमांड पर था

लखनऊ पुलिस ने एक एनकाउंटर में अजीत सिंह हत्याकांड में शामिल रहे मुख्य आरोपी शूटर गिरधारी विश्वकर्मा को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान गिरधारी सोमवार सुबह मारा गया। ये एनकाउंटरलखनऊ के विभूति खंड में हुआ। 

दिलचस्प ये है कि गिरधारी ने दिल्ली में आत्मसमर्पण किया था और अब 'विकास दुबे' स्टाइल में ही उसका एनकाउंटर हुआ है। दिल्ली में सरेंडर के बाद पुलिस गिरधारी को लखनऊ ले आई थी। कोर्ट से इजाजत के बाद गिरधारी 13 से 16 फरवरी तक के लिए पुलिस की कस्टडी रिमांड पर था।

बहरहाल, रविवार रात पुलिस अजीत सिंह की हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए गिरधारी को विभूति खंड लेकर गई थी।

पुलिस के मुताबिक इसी दौरान गिरधारी ने गाड़ी से उतरने के दौरान भागने की कोशिश की। उसने सब इंस्पेक्टर अख्तर उस्मानी की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और सरेंडर करने को कहा। 

खुद को घिरा हुआ देख गिरधारी फायरिंग करने लगा, इस दौरान पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। गोली लगने के बाद गिरधारी को पास में लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लखनऊ का अजीत सिंह हत्याकांड

जनवरी माह में मऊ जिले के ब्‍लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और हिस्ट्री शीटर अजीत सिंह की राजधानी लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजीत सिंह आजमगढ़ जिले के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्‍याकांड में गवाह था।

अजीत सिंह की हत्या विभूति खंड के कठौता चौराहे पर की गई थी। इसके बाद घायल अजीत और उसके एक साथी को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया था। इस हत्याकांड के पीछ गैंगवार को मुख्य वजह बताई जा रही थी।।।

इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। गिरधारी के सरेंडर के बाद पिछले ही हफ्ते कोर्ट ने 12 फरवरी को उसे पुलिस की हिरासत में तीन दिनों के लिए सौंपने का आदेश दिया था।

पुलिस का तर्क था कि अभियुक्‍त से घटना में इस्‍तेमाल की गई पिस्‍तौल, स्‍कूटी व मोबाइल की बरामदगी करानी है, इस घटना के लिए धन मुहैया कराने वालों का नाम, पता व उनके खातों का विवरण प्राप्त करना है, अभियुक्त से घटना के बाद छिपने की जगह आदि की जानकारी भी करनी है, लिहाजा उसकी 10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की जाए। अदालत ने इस मामले का संज्ञान लेकर तीन दिन की पुलिस हिरासत मंजूर कर ली।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊएनकाउंटरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?