लाइव न्यूज़ :

Lockdown Crime: लूडो खेलते-खेलते आई खांसी, 'कोरोना फैला रहा है' बोलकर गुस्से में दोस्त ने युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

By भाषा | Updated: April 15, 2020 11:18 IST

नोएडा के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे चार दोस्तों में खांसने पर विवाद हो गया। इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे चार दोस्तों में खांसने पर विवाद हो गया। इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा। नोएडा के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे चार दोस्तों में खांसने पर विवाद हो गया। इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दया नगर में बीती रात जय, वीर उर्फ गुल्लू, प्रवेश और प्रशांत चार दोस्त मंदिर के पास बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी बीच प्रशांत को खांसी आ गई। इस पर गुल्लू तथा अन्य दोस्तों ने उससे कहा कि वह खांस कर कोरोना वायरस फैला रहा है। इस बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि गुस्से में आ कर गुल्लू ने प्रशांत के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

नोएडा में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा में लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब की आपूर्ति करने वाले दो बदमाशों के साथ मंगलवार दोपहर पुलिस की मुठभेड़ हो गयी और उसके पास से एक पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सेक्टर 98 के पास मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, दोनों ने पुलिस पर गोली चला दी ऐसे में जवाब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि बदमाशों--कल्लू उर्फ मंतोष झा तथा राहुल बाजपेई के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक पेटी हरियाणा मार्का शराब तथा अवैध हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों लॉकडाउन के दौरान शराब पीने वाले लोगों से, ऑनलाइन ऑर्डर लेकर उन्हें शराब सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गाोली लगी है। मंतोष झा इससे पूर्व गैंगस्टर एक्ट सहित 13 मामलों में जेल जा चुका है। कोविड-19 की वजह से उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन चल रहा है ऐसे में शराब की सभी दुकानें बंद है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने