लाइव न्यूज़ :

Lockdown: पंजाब में पुलिस टीम पर हमला करने, ASI के हाथ काटने के मामले में 7 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 12, 2020 13:58 IST

निहंग सिखों ने न सिर्फ कर्फ्यू पास दिखाने से मना कर दिया बल्कि सड़क पर लगे अवरोधों को ठोकर मारकर भागने की भी कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के पटियाला जिले में रविवार को लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले जबकि दो अन्य पुलिस वालों को घायल कर दिया।उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी।

चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस टीम पर हमला करने और सहायक उपनिरीक्षक के हाथ काटने के मामले में राज्य के एक गुरुद्वारे से पांच निहंग सिख समेत सात लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सात में से पांच वे लोग हैं जो रविवार तड़के पटियाला की सब्जी मंडी के बाहर हुए हमले में शामिल थे।

लॉकडाउन के कारण पुलिस ने मंडी के बाहर अवरोधक लगाए थे और लोगों से कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कह रहे थे। पुलिस ने बताया कि चार-पांच ‘निहंगों’ (कृपाण रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था और मंडी के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिये कहा।

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा, “उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी।” उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा, “तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का हाथ काट डाला गया।

पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है।” एएसआई को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हमलावर पास के बलबेरा गांव में फरार हो गए और उन्हें वहां के गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सिद्धू के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों को परिसर से निहंगों को बाहर निकालने के लिए तैनात किया गया।

साथ ही बताया कि गुरुद्वारा के आस-पास लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने ट्वीट में कहा, “आज सुबह हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, निहंगों के एक समूह ने पटियालाय के सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी पर हमला कर दिया।

एएसआई हरजीत सिंह जिनके हाथ काट दिए गए वह पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।” गुप्ता ने अन्य ट्वीट में कहा, “मैंने पीजीआई के निदेशक से बात की है जिन्होंने सर्जरी के लिए पीजीआई के शीर्ष प्लास्टिक सर्जनों को इस काम में लगाया है, सर्जरी शुरू हो चुकी है।”

गुप्ता ने कहा, “पूर्ण सहयोग के लिए पीजीआई का आभार। पीजीआई निदेशक ने बताया कि दो वरिष्ठ सर्जनों ने सर्जरी शुरू कर दी है जो अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हम सभी उनके पूर्ण स्वस्थ होने की वाहेगुरु से प्रार्थना कर रहे हैं।” यह वारदात तब हुई जब कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राज्य में पाबंदियां लागू हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनपंजाबपटियालाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड