लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दिल्ली के सुधार गृह से 11 किशोर फरार, सुरक्षा प्रभारी और 3 पुलिसकर्मियों को घायल कर भागे

By भाषा | Updated: April 24, 2020 05:46 IST

पुलिस ने बताया कि सभी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच है। ये सभी बुधवार शाम दिल्ली गेट के पास एक सुधार गृह से फरार हो गए। किशोर गृह का संचालन गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) प्रयास करता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच मध्य दिल्ली में एक सुधार गृह से 11 किशोर अपने सुरक्षा प्रभारी और तीन पुलिसकर्मियों को घायल करने के बाद फरार हो गए। दिल्ली सरकार ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनायी है और घटना पर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच मध्य दिल्ली में एक सुधार गृह से 11 किशोर अपने सुरक्षा प्रभारी और तीन पुलिसकर्मियों को घायल करने के बाद फरार हो गए। दिल्ली सरकार ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनायी है और घटना पर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

पुलिस ने बताया कि सभी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच है। ये सभी बुधवार शाम दिल्ली गेट के पास एक सुधार गृह से फरार हो गए। किशोर गृह का संचालन गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) प्रयास करता है।

संस्था प्रयास के संस्थापक आमोद कंठ ने कहा कि सुधार गृह में केवल 16 साल से कम उम्र के नाबालिगों को रखा जाता है। लेकिन, हाल में यहां कुछ अन्य सुधार गृहों से भी किशोर भेजे गए जिनमें अधिकतर ‘दोषी’ थे।

कांत ने कहा, ‘‘जब उन्हें यहां लाया गया था तब हमने मामला उठाया था।’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि भागते समय उन्होंने अपने सुरक्षा प्रभारी पर हमला कर दिया और इसके बाद बीच-बचाव में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। नाबालिगों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और फरार हो गए।

घटना के बारे में बुधवार को शाम सवा सात बजे पुलिस को बताया गया। अधिकारी ने बताया कि घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया और उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी । घटना के तुरंत बाद फरार नाबालिगों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें घटना के बारे में बताया गया। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सुधार गृह का निरीक्षण किया।

मामले की जांच करने और क्या किसी तरह की चूक हुई इसका पता लगाने के लिए उन्होंने विशेष निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया। उन्होंने कहा कि 72 घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका है कि सुधार गृह की तरफ से कुछ चूक हुई लेकिन रिपोर्ट आने पर पता चल जाएगा। फरार हुए नाबालिगों में एक कैलाश नगर का निवासी है। वह भाग कर अपने घर पहुंच गया था। पुलिस उसे वापस सुधार गृह ले आयी। बाकी नाबालिगों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइमदिल्लीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?