लाइव न्यूज़ :

JK: आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम ने पोस्टर जारी कर दी धमकी, कहा 'घाटी छोड़ दें कश्मीरी पंडित या मरने को रहें तैयार...', टारगेट किलिंग की भी दी चेतावनी

By आजाद खान | Updated: May 16, 2022 08:48 IST

आपको बता दें कि आतंकिवादियों ने धमकी भरे पोस्टर हवाल ट्रांजिट आवास के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी पंडितों को आतंकिवादियों द्वारा फिर से धमकी मिली है।यह धमकी पुलवामा के हवाल ट्रांजिट आवास के निवासियों को मिली है। धमकी भरे पोस्टर में उन्हें जम्मू-कश्मीर को छोड़ने को कहा गया है।

Kashmiri Pandit Death Threat: जम्मू-कश्मीर के कश्मीरी पंडित को आतंकिवादियों द्वारा एक धमकी मिली है। इस धमकी में उन्हें जम्मू-कश्मीर को छोड़कर जाने की सलाह दी जा रही है वरना मरने के लिए तैयार रहने की बात कही जा रही है। दरअसल, आतकंवादियों ने इस बार पुलवामा के हवाल ट्रांजिट आवास के कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है और उन्हें कश्मीर छोड़कर जाने के लिए एक पोस्टर जारी किया है। आपको बता दें कि इससे पहले आतंकवादियों ने राहुल भट्ट नामक एक कश्मीरी पंडित को मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद देश भर में कश्मीरी पंडित द्वारा विरोध-प्रदर्शन देखे गए थे। इसको लेकर विपक्ष ने भी भाजपा को घेरा है। 

क्या लिखा है पोस्टर में

आजतक की एक खबर के मुताबिक, पुलवामा के हवाल ट्रांजिट आवास में रह रहे कश्मीरी पंडितों को जम्मू-कश्मीर को छोड़कर जाने की धमकी दी गई है। यह धमकी आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम द्वारा दी गई है। इस पोस्टर में कहा गया है कि अगर कश्मीरी पंडित ऐसा नहीं करते हैं तो वे मरने के लिए तैयार रहे। धमकी भरे पोस्टर में लिखा है, 'सभी प्रवासी और आरएसएस एजेंट छोड़ दो या मौत का सामना करने के लिए तैयार रहो। 

पोस्ट में आगे कहा गया है, 'ऐसे कश्मीर पंडित जो कश्मीर एक और इजरायल चाहते हैं और कश्मीरी मुस्लिमों को मारना चाहते हैं, उनके लिए यहां कोई जगह नहीं है। अपनी सुरक्षा दोहरी या तिहरी कर लो, टारगेट किलिंग के लिए तैयार रहो। तुम मरोगे।' गौरतलब है कि आतंकियों द्वारा यह पोस्टर हवाल ट्रांजिट आवास के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए धमकाया गया है। 

3 आतंकियों को मारा गया

बताया जा रहा है कि कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट के मारे जाने के बाद सेना द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई और 24 घंटे के अंदर तीन आतंकियों को मारा गया था। रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा रहा है कि कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में शामिल दो आतंकियों को इस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। मारे गए दो आतंकि पाकिस्तानी थे और तीसरे की पहचान गुलजार अहमद के नाम से हुई है। 

लेकिन राहुल भट्ट की हत्या के बाद पूरे देश में कश्मीरी पंडितों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया था और सुरक्षा पर सवाल उठाया गया था। ऐसे में जहां भाजपा सरकार यह दावा कर रही है कि वह  कश्मीरों पंडितों को फिर से कश्मीर में विस्थापित करने की कोशिश कर रही है, आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों के टारगेट किलिंग पर घाटी में दहशत का माहौल है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीआतंकवादीकश्मीरी पंडितपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज