लाइव न्यूज़ :

लातेहार आवासीय विद्यालयः छात्रावास में 221 छात्राएं, शॉर्ट सर्किट से आग, 25 छात्राएं बाल-बाल बचीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2025 12:06 IST

Latehar Residential School: अधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरियातू की इन छात्राओं के बिस्तर और अध्ययन सामग्री आग में जलकर खाक हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह करीब छह बजे आग लगने का पता चला।दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में मदद की।छात्रावास में कुल 221 छात्राएं रहती हैं। 

Latehar:झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार सुबह एक आवासीय विद्यालय के छात्रावास के एक कमरे में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 25 छात्राएं बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरियातू की इन छात्राओं के बिस्तर और अध्ययन सामग्री आग में जलकर खाक हो गईं।

सुबह करीब छह बजे आग लगने का पता चला। उन्होंने बताया कि एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। बरियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया, ‘‘स्थानीय लोगों और छात्रों ने दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में मदद की।

छात्रावास के कमरे में रहने वाली सभी 20 से 25 छात्राएं आग लगने की घटना के दौरान शारीरिक प्रशिक्षण के लिए मैदान में थीं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।’’ स्कूल अधिकारियों ने बताया कि छात्रावास में कुल 221 छात्राएं रहती हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा