लाइव न्यूज़ :

मकान मालिक नाबालिग का डरा धमाका कर करता रहा रेप, पांच माह की गर्भवती हुई

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2019 20:37 IST

मकान मालिक ने अपनी हवस की आग बुझाने के लिए बच्ची से कई बार शारीरिक संबंध बनाए. बच्ची की तबीयत खराब रहने लगी और उसने मां से पेट में दर्द की शिकायत की तो मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई, जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची पांच माह की गर्भवती है. यह

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना इलाके में एक मकान मालिक की घिनौनी करतूत सामने आई है. मकान मालिक ने अपने किराएदार की नाबालिग बेटी से पिछले कई महीने से बलात्कार करता आ रहा था.

बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना इलाके में एक मकान मालिक की घिनौनी करतूत सामने आई है. मकान मालिक ने अपने किराएदार की नाबालिग बेटी से पिछले कई महीने से बलात्कार करता आ रहा था. लड़की 5 महीने की गर्भवती है. बच्ची असहाय की तरह सारे जुल्म सहती रही. मां और पिता जब घर लौटे तो बच्ची ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया. 

बताया जाता है कि दुर्घटना में घायल हुए पिता का इलाज कराने मां अस्पताल गई थी और घर में नाबालिग बच्ची अकेली थी. इसी बीच मकानमालिक बच्ची को अकेला पाकर घर में घुस आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची चीखती-चिल्लाती रही. लेकिन, उसे थोड़ी-सी भी दया नहीं आई. 

इसके बाद भी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी हवस की आग बुझाने के लिए बच्ची से कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा. बच्ची की तबीयत खराब रहने लगी और उसने मां से पेट में दर्द की शिकायत की तो मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई, जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची पांच माह की गर्भवती है. यह सुनकर मां के पैरों तले की जमीन खिसक गई. जब घर आकर मां ने बच्ची से पूछा तो उसने रो-रोकर सारी बातें बताई. 

पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसके पिता के अचानक हुए दुर्घटना के बाद मां उन्हें लेकर कोलकाता गई थी और इस बीच वह घर में अकेली थी. जिसका फायदा उठाकर मकान मालिक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसे किसी बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा. डर से लड़की ने इस पूरे मामले को दबाए रखा. वहीं अब मामला सामने आने के बाद पीड़िता के पिता उसे साथ लेकर इंसाफ के लिए थाने पहुंचे. पीड़िता के बयान पर दलसिंहसराय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. 

वहीं, इस घटना के बाद से आरोपी मकान मालिक फरार हो गया है. इस पूरे मामले पर दलसिंहसराय के एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. 

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया