लाइव न्यूज़ :

Lalitpur Rape Case: 13 साल की बलात्कार पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोपी थानाध्यक्ष प्रयागराज से गिरफ्तार, सभी पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2022 19:17 IST

Lalitpur Rape Case: ललितपुर जिले में सामूहिक बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने आयी 13 साल की किशोरी के साथ थानाध्यक्ष ने कथित रूप से दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देझांसी के पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार को मामले की जांच सौंपी गयी है।24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।बेटी को भोपाल ले गए थे जहां उन्होंने तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया।

Lalitpur Rape Case: प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने कहा कि 13 साल की बलात्कार पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोपी थानाध्यक्ष प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ है। NHRC ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया और 4 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी।

ललितपुर जिले में पुलिस में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने आई 13 साल की किशोरी से बलात्कार के आरोपी थानाध्यक्ष को बुधवार को प्रयागराज में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेम प्रकाश ने बताया कि पाली के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज को प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नजदीक गिरफ्तार किया गया।

बलात्कार का आरोप लगने के बाद से ही थानाध्यक्ष फरार था। गौरतलब है कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में थानाध्यक्ष और पीड़ित किशोरी की मासी सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी ललितपुर निखिल पाठक ने कहा कि एक नाबालिग ने 22 अप्रैल को चार लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जब उसे थाने लाया गया तो एसएचओ ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया। एसएचओ समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

इस मामले में आरोपी पुलिस अफसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और थाने के अन्य सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी थानाध्यक्ष की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर विपक्षी दल सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्षी दलों से कहा कि वे आपराधिक मामलों का राजनीतिकरण न करें। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता हमारी बेटी है और उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और दोषी को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी।’’

उन्होंने कहा, "सरकार इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में ले जाएगी और घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई होगी कि उनकी अगली पीढ़ियां तक कराह उठेंगी। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कथित पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी 27 अप्रैल को पाली थाने में मामला दर्ज कराने गई थी। शिकायत के अनुसार, बयान दर्ज कराने के बहाने थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने बताया, ‘‘इस मामले में थानाध्यक्ष तथा पीड़ित किशोरी की मासी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। और उसके अलावा अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज