लाइव न्यूज़ :

Lakhisarai Crime News: छठ घाट से लौट रहे परिवार पर सनकी आशिक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान, वारदात में छह लोगों को गोलियां लगीं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2023 15:48 IST

Lakhisarai Crime News: छठ घाट से लौट रहे परिवार पर एक सनकी आशिक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। छह लोगों को गोलियां लगीं, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मोहल्ले की सड़क पर खून ही खून दिखाई दे रहे।शशि भूषण झा के परिवार पर उस समय गोली बरसा दीं जब वे लोग छठ घाट से पूजा करके लौट रहे थे।घटना में शशि भूषण झा की पुत्री दुर्गा झा जिंदगी मौत से जूझ रही है।

Lakhisarai Crime News:बिहार में में चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न होने के बाद अपराधियों का तांडव फिर से दिखने लगा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय जिले से निकलकर सामने आया है।

जहां आज सुबह छठ घाट से लौट रहे परिवार पर एक सनकी आशिक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात में छह लोगों को गोलियां लगीं, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सनकी आशिक के द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद मोहल्ले की सड़क पर खून ही खून दिखाई दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला में सनकी आशिक ने शशि भूषण झा के परिवार पर उस समय गोली बरसा दीं जब वे लोग छठ घाट से पूजा करके लौट रहे थे। इस घटना में शशि भूषण झा की पुत्री दुर्गा झा जिंदगी मौत से जूझ रही है। जबकि दुर्गा झा के दो भाइयों चंदन झा एवं राजनंदन झा की मौत लखीसराय सदर अस्पताल में पहले ही हो चुकी थी।

वहीं, खुद शशिभूषण झा की बहु लवली देवी, पत्नी राजनंदन झा एवं कुंदन झा की पत्नी प्रीति झा गोली लगने से जख्मी हैं। एसपी पंकज कुमार ने बताया की शशिभूषण झा के घर के सामने आशीष चौधरी का घर है। आशीष चौधरी शशिभूषण झा की बेटी दुर्गा से कई वर्षों से प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था।

लड़की वाले इसका विरोध करते थे। 10 दिन पूर्व भी आशीष चौधरी जबरन शादी करना चाहता था, जिसका विरोध लड़की एवं उसके घर वालों ने किया था। इस कारण दोनों पक्ष में मारपीट हो गई थी। सोमवार को सनकी आशिक ने अपने घर की गली में उस समय घटना को अंजाम दिया, जब शशिभूषण झा परिवार सहित छठ घाट से घर आ रहे थे। परिवार के कुल छह लोगों को गोली मारी गई, जिसमे तीन की मौत हो गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली