लाइव न्यूज़ :

Lakhimpur Kheri Accident: रोडवेज बस और वैन की जोरदार टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 10 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 12:14 IST

Lakhimpur Kheri Accident: खीरी की जिलाधिकारी (डीएम) दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ओयल अस्पताल पहुंचे और दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की।

Open in App

Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर खीरी जिले के खीरी शहर थाना क्षेत्र के ओयल कस्बे के पास रविवार सुबह एक वैन और विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की बस की आमने-सामने की टक्कर में दो साल के बच्चे समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतकों में से दो की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी वैन चालक सुनील (25) और मितौली थाना क्षेत्र के दतेली गांव निवासी दो साल के बच्चे सरफराज के रूप में हुई है।

अन्य तीन मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि 10 घायलों में से सात को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ भेज दिया गया है, जबकि बाकी का ओयल स्थित जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।

खीरी की जिलाधिकारी (डीएम) दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ओयल अस्पताल पहुंचे और दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों और घायलों के शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और उन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार