लाइव न्यूज़ :

Kottayam Kerala: रेल पटरी पर मां शाइनी कुरियाकोस, बेटियां अलीना और इवाना मृत मिलीं?, कोट्टायम-नीलांबुर पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद कर दी जान, पति से अलग रह रही थी मृतका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2025 12:50 IST

Kottayam Kerala: पुलिस ने बताया कि महिला अपनी बेटियों के साथ सुबह साढ़े पांच बजे कोट्टायम-नीलांबुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गयी।

Open in App
ठळक मुद्देलोको पायलट के बयान के अनुसार, महिलाओं ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी।घटना की सूचना मिलते ही एट्टुमानूर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Kottayam Kerala: केरल के कोट्टायम में शुक्रवार की सुबह रेल पटरी पर एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शाइनी कुरियाकोस (42) और उनकी बेटियां अलीना (11) और इवाना (10) के रूप में हुई है। वे एट्टुमानूर के पारोलिकल की निवासी थीं। पुलिस ने बताया कि महिला अपनी बेटियों के साथ सुबह साढ़े पांच बजे कोट्टायम-नीलांबुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गयी। लोको पायलट के बयान के अनुसार, महिलाओं ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी।

घटना की सूचना मिलते ही एट्टुमानूर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे, जिसके कारण पहचान करना मुश्किल हो गया था। एट्टुमानूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि थोडुपुझा के रहने वाले शाइनी और उनके पति अलग हो चुके थे। वह पिछले नौ महीने से पारोलिकल में स्थित अपने घर में रह रही थीं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम