लाइव न्यूज़ :

Kotdwar ma murder Crime News: पेट और पीठ पर चाकू से कई वार कर 60 साल की मां को मारा, संपत्ति विवाद में पुत्र ने छोटी बहू पर भी किया हमला, अस्पलात में जूझ रही...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2024 13:16 IST

Kotdwar ma murder Crime News: शाहिदा अपने छोटे बेटे और बहू के साथ खुमरा बस्ती में ही एक अलग घर में रहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के वक्त बेटा काम पर गया हुआ था।बहू महिला पर हुए हमले को देखकर बेहोश हो गयी।

Kotdwar ma murder Crime News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक युवक ने संपत्ति विवाद के चलते अपनी सौतेली मां की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 10 बजे इंदिरानगर आमपड़ाव की खुमरा बस्ती में हुई जहां अशरफ अपनी सौतेली मां शाहिदा (60) के घर पहुंचा और अचानक उसके पेट और पीठ पर चाकू से कई वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। शाहिदा अपने छोटे बेटे और बहू के साथ खुमरा बस्ती में ही एक अलग घर में रहती थी।

घटना के वक्त उसका बेटा काम पर गया हुआ था जबकि बहू महिला पर हुए हमले को देखकर बेहोश हो गयी। बहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाहिदा और अशरफ के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। घटना को अंजाम देने के बाद अशरफ मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

इटावा में जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या की

इटावा जिले के चौविया थाना क्षेत्र के एक गांव में ज़मीनी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की लाइसेंसी बंदूक़ से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के थाना चौविया क्षेत्र के रमपुरा मूंज गांव में शुक्रवार की दोपहर खेत जोतने को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया।

वर्मा ने बताया कि विवाद बढ जाने पर चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने सगे भतीजे राज वीर सिंह (32) को गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा आरोपी पक्ष के लोगों को हिरासत मे ले लिया है। एसएसपी ने कहा मामले में जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्डहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?