लाइव न्यूज़ :

Kota: छात्रा ने की आत्महत्या, नोट में लिखा यही आखिरी ऑप्शन था

By धीरज मिश्रा | Updated: January 29, 2024 16:25 IST

Kota Student Suicide: दो दिनों के बाद एग्जाम था और छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट ने सभी को हिला कर रख दिया। छात्रा ने आत्महत्या कर जान दे दी। सुसाइड नोट में छात्रा ने एग्जाम से पनप रहे प्रेशर का जिक्र भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा के कमरे से मिला सुसाइड नोट जेईई मैंस की तैयारी कर रही छात्रा नहीं संभाल पाई एग्जाम का दबाव माता-पिता के नाम लिखा नोट, कहा यही एक विकल्प था

Kota Student Suicide: दो दिनों के बाद एग्जाम था और छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट ने सभी को हिला कर रख दिया। छात्रा ने आत्महत्या कर जान दे दी। सुसाइड नोट में छात्रा ने एग्जाम से पनप रहे प्रेशर का जिक्र भी किया। हैरान करने वाला यह मामला राजस्थान के कोटा शहर से आया है। इस शहर की खासियत यह है कि यहां पर काफी संख्या में छात्र बड़ी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं।

हालांकि, बड़ी परीक्षा का दबाव अकसर छात्रों पर रहता है। बताया जा रहा है कि छात्रा राजस्थान के कोटा में आईआईटी जेई की तैयारी कर रही थी

माता पिता के नाम लिखा नोट

छात्रा ने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता के नाम पर एक संदेश भी लिखा है। छात्रा ने लिखा कि मम्मी-पापा मैं जेईई नहीं कर सकती। इसलिए सुसाइड कर रही हूं, मैं सबसे खराब बेटी हूं, सॉरी मम्मी पापा यही आखिरी विकल्प है। जेईई मैंस की तैयारी कर रही छात्रा ने कमरे के अंदर पंखे से लटककर जान दे दी। इस छात्रा की परीक्षा 31 जनवरी को होनी थी। 

बच्चे क्यों नहीं सह रहे हैं दबाव

कोटा में छात्रा के द्वारा सुसाइड करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। अभी एक हफ्ते पहले ही शिक्षा की नगरी कहे जाने वाले कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. छात्र की उम्र 17 से 18 साल थी. मृतक छात्र यूपी के मुरादाबाद जिले का रहने वाला था।

मालूम हो कि कोटा में साल 2023 में 30 छात्रों ने परीक्षा के दबाव के चलते आत्महत्या कर ली। साल 2024 में अब तक कोटा से दो मामले आत्महत्या से जुड़े आ चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि बीते कुछ दिनों पहले कोचिंग संस्थानों के लिए शिक्षा मंत्रालय के द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों में कहा गया था कि 16 साल से कम उम्र के छात्रों का अब कोचिंग संस्थानों में दाखिला नहीं दिया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइमKotaराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी