लाइव न्यूज़ :

15 वर्षीय छात्रा की गला घोंटकर हत्या, फरार निजी ट्यूशन शिक्षक गुरुग्राम से अरेस्ट, पुलिस ने 10000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी

By भाषा | Updated: February 22, 2022 18:05 IST

आरोपी शिक्षक गौरव जैन (28) ने 13 फरवरी को रामपुरा सिटी थाने के अंतर्गत बजाजखाना इलाके में स्थित अपने घर के अंदर नाबालिग लड़की की हत्या कर दी थी और तब से वह फरार था।

Open in App
ठळक मुद्देगौरव जैन को गुरुग्राम में उसकी बहन के घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।बहन के पास पहुंचने की संभावना के मद्देनजर वहां एक टीम तैनात की गई थी।कोटा नगर निगम के गोताखोरों ने कोटा के आसपास चंबल नदी और नहरों की भी तलाशी ली।

कोटाः राजस्थान के कोटा में 15 वर्षीय छात्रा की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर फरार हुए एक निजी ट्यूशन शिक्षक को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी शिक्षक गौरव जैन (28) ने 13 फरवरी को रामपुरा सिटी थाने के अंतर्गत बजाजखाना इलाके में स्थित अपने घर के अंदर नाबालिग लड़की की हत्या कर दी थी और तब से वह फरार था।

पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तीस पुलिस टीमों का गठन किया था और वे अंततः सोमवार देर रात सफल रहे जब गौरव जैन को गुरुग्राम में उसकी बहन के घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गौरव जैन के पुलिस से छिपने के लिए अपनी बहन के पास पहुंचने की संभावना के मद्देनजर वहां एक टीम तैनात की गई थी।

कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया, "जैन को घरों में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया क्योंकि उसकी बहन टोंक (राजस्थान) में एक पारिवारिक समारोह में थी।" गौरव को कोटा वापस लाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरव के पकड़े जाने के डर से आत्महत्या करने की आशंका बनी हुई थी, इसीलिए कोटा नगर निगम के गोताखोरों ने कोटा के आसपास चंबल नदी और नहरों की भी तलाशी ली।

इस बीच, कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रवि दत्त गौर ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी, जबकि शहर के कुछ अन्य कोचिंग संस्थानों ने गौरव के बारे में सूचना देने वालों के लिए चार लाख रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी। पुलिस ने कहा था कि गौरव तीन साल से लड़की को पढ़ा रहा था और वे दोनों ही पड़ोसी थे।

लड़की गौरव के घर के अंदर गले में फंदा और हाथ बंधे हुए सांस के लिए हांफ रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि घटना के दिन लड़की गौरव के घर पर अकेली छात्रा थी। लड़की की मौत के बाद, स्थानीय लोगों ने दुकानों को बंद करने का आह्वान किया और वे बड़ी संख्या में पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहरियाणाKotaगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए