लाइव न्यूज़ :

Korba: सरकारी आवासीय विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया, स्कूल अधीक्षक निलंबित, नवजात की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2025 20:22 IST

Korba: पोड़ी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को यह मामला उस दौरान सामने आया था, जब छात्रावास की अधीक्षक जय कुमारी रात्रे को सूचना मिली कि 17 वर्षीय एक छात्रा बीमार है।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रावास सह विद्यालय का संचालन आदिवासी विकास विभाग द्वारा किया जाता है। नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई देने के बाद तलाश किये जाने पर परिसर में पाई गई।बच्ची को शौचालय की खिड़की से बाहर फेंक दिया था।

Korba:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले स्थित सरकारी आवासीय विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा द्वारा बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आने के बाद स्कूल की अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने गर्भावस्था के सातवें या आठवें महीने में बच्ची को जन्म दिया और नवजात की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि पोड़ी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को यह मामला उस दौरान सामने आया था जब छात्रावास की अधीक्षक जय कुमारी रात्रे को सूचना मिली कि 17 वर्षीय एक छात्रा बीमार है।

इस छात्रावास सह विद्यालय का संचालन आदिवासी विकास विभाग द्वारा किया जाता है। छात्रावास की अन्य छात्राओं ने अधीक्षक को बताया कि छात्रा सोमवार देर रात से ही उल्टी कर रही थी। अधीक्षक के अनुसार, नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई देने के बाद तलाश किये जाने पर परिसर में वह पाई गई।

अधिकारी ने बताया कि तबीयत खराब होने पर छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने स्वीकार किया कि उसने सोमवार देर रात बच्ची को जन्म दिया था जिसके बाद बच्ची को शौचालय की खिड़की से बाहर फेंक दिया था। कोरबा के जिलाधिकारी अजीत वसंत ने बताया कि छात्रावास की अधीक्षक को कथित लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उसे छात्रा के गर्भवती होने का पता ही नहीं चला।

उन्होंने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विभाग को जांच करने के आदेश दिए हैं। कोरबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बाल चिकित्सक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया, ‘‘बच्ची को गंभीर नवजात शिशु देखभाल वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके बाएं फेफड़े पर चोट के निशान हैं। बच्ची की हालत गंभीर है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये