लाइव न्यूज़ :

कोल्लमः नींद में पत्नी को कोबरा से डसवाकर मार डाला, कोर्ट ने पति को ठहराया दोषी, कहा-दुर्लभतम मामलों में से एक

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:21 IST

अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल के पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने कहा कि यह दुर्लभतम मामलों में से एक है जिसमें आरोपी को परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर दोषी पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोल्लम की छठी अतिरिक्त सत्र अदालत ने कहा कि उसकी सजा की घोषणा बुधवार को की जाएगी।वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से हत्या के मामले की जांच की गई।

कोल्लमः केरल की एक अदालत ने पत्नी को सांप से डसवाकर उसकी हत्या करने के जुर्म में पति को सोमवार को दोषी ठहराया। अदालत ने सूरज को पिछले साल मई में 23 वर्षीय पत्नी उथरा को नींद में एक कोबरा से डसवाकर उसकी हत्या करने का दोषी ठहराया।

कोल्लम की छठी अतिरिक्त सत्र अदालत ने कहा कि उसकी सजा की घोषणा बुधवार को की जाएगी। अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने कहा कि यह दुर्लभतम मामलों में से एक है जिसमें आरोपी को परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर दोषी पाया गया है।

मामले की जांच करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह इस बात का एक ज्वलंत उदाहरण है कि कैसे वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से हत्या के मामले की जांच की गई और उसका पता लगाया गया।

उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मामला मुश्किल था।’’ उन्होंने कहा कि जांच दल ने मामले को सुलझाने के लिए फोरेंसिक मेडिसिन, फाइबर डाटा, जानवर के डीएनए और अन्य सबूतों का विश्लेषण करने में बहुत मेहनत की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा