लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rape Murder Case: पूर्व प्रिंसिपल घोष और 4 चिकित्सकों का होगा ‘पॉलीग्राफ’ टेस्ट, कोर्ट ने दी मंजरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2024 20:24 IST

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई घोष और घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद चार अन्य चिकित्सकों की ‘लाई डिटेक्टर’ जांच की अनुमति के लिए उन्हें विशेष अदालत लेकर गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने अदालत से आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की ‘पॉलीग्राफ’ जांच कराने की अनुमति मांगी ‘लाई डिटेक्टर’ जांच केवल अदालत की अनुमति और संदिग्ध की सहमति के बाद ही की जा सकती हैउनके साथ अन्य चिकित्सों के भी ‘पॉलीग्राफ’ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी गई है

कोलकाता:  कोलकाता बलात्कार-हत्या मामला: कोलकाता की एक अदालत ने गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और चार अन्य डॉक्टरों पर अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु के कथित बलात्कार और हत्या के सिलसिले में पॉलीग्राफ परीक्षण करने की अनुमति दे दी है। इससे पहले सीबीआई ने अदालत से आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की ‘पॉलीग्राफ’ के साथ अन्य चिकित्सों के भी ‘पॉलीग्राफ’ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी ।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई घोष और घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद चार अन्य चिकित्सकों की ‘लाई डिटेक्टर’ जांच की अनुमति के लिए उन्हें विशेष अदालत लेकर गई थी। उन्होंने बताया कि ‘लाई डिटेक्टर’ जांच केवल अदालत की अनुमति और संदिग्ध की सहमति के बाद ही की जा सकती है। इससे पहले दिन में सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय में आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने स्नातकोत्तर चिकित्सक के बलात्कार और हत्या के मामले को दबाने का प्रयास किया था, क्योंकि जब तक संघीय एजेंसी ने जांच अपने हाथ में ली, तब तक अपराध स्थल में छेड़छाड़ की गयी थी। 

अस्पताल के सभागार हॉल में महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को सभागार में चिकित्सक का शव पाया गया था जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। 

कोलकाता पुलिस ने इस घटना के संबंध में अगले दिन एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली। 

खबर - भाषा एजेंसी इनपुट के साथ

टॅग्स :सीबीआईपश्चिम बंगालरेपहत्याकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा