लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: डेटिंग सर्विस के नाम पर फेक कॉल सेंटर चलाने वाले 16 लोग हुए गिरफ्तार, 10 महिलाएं भी थी गिरोह में शामिल

By आजाद खान | Updated: August 2, 2023 15:28 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी अलग-अलग बहानों से पीड़ितों से पैसों की मांग करते थे। यही नहीं वे जिस सर्विस के लिए उनसे पैसे लेते थे, वह सेवा वे कभी पीड़ितों को नहीं देते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे कोलकाता पुलिस ने कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग डेटिंग सर्विस के नाम पर फेक कॉल सेंटर चलाते थे। इस गिरोह में 10 महिलाएं भी शामिल थी।

कोलकाता: सोमवार को कोलकाता पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लोगों को डेटिंग सेवाएं देने की लालच दिलाई जाती थी और इस नाम पर उसने पैसे ऐंठे जाते थे। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग जगहों से कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

ये डेटिंग सेवाएं प्रदान करने के बहाने से लोगों के साथ धोखा किया करते थे और उनसे कई किश्तों में पैसे की मांग किया करते थे। पुलिस को गिरफ्तार लोगों के और साथियों की भी तलाश है जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, विश्वसनीय स्रोत की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जादवपुर के पोद्दार नगर में छापेमारी की थी। पुलिस को यहां पर चार महिलाएं और एक पुरुष मिले थे जो खुद को डेटिंग साइटों के कर्मचारी बताते थे और लोगों को मैसेज कर उन्हें यह सेवा देने की बात कहते थे। 

पुलिस ने बताया कि जब कोई शख्स इन लोगों के झांसे में पड़ जाता था वे डेटिंग साइटों में पंजीकरण के बहाने से उनसे पैसे की मांग करते थे। यही नहीं आरोपी पीड़ित लोगों को इंटरनेट से डाउनलोड की गई महिलाओं की तस्वीरें भेज कर उनका मनोरंजन करने की लालच देते थे। 

16 लोग हुए गिरफ्तार

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित भेजी गई फोटो में से एक महिलाओं का चयन कर लेते थे तो आरोपी उनसे गोपनीयता शुल्क, मेंबरशिप, होटल बुकिंग, स्वास्थ्य कार्ड आदि के नाम पर कई किश्तों में उनसे पांच हजार रुपए से 15 हजार रुपए तक की राशि वसूलते थे। 

असल में वे इन पैसों के बदले कोई भी सेवा नहीं थे और इस तरीके से उनके साथ धोखा करते थे। ऐसे में पुलिस ने पूछताछ में पाया कि इनका एक ब्रांच कसबा क्षेत्र में भी है और गिरफ्तार आरोपी की मदद से पुलिस ने वहां भी रेड मारा था। पुलिस ने दोनों जगहों से कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 10 महिलाएं है और बाकी पुरुष है।  

टॅग्स :क्राइमPoliceकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास