लाइव न्यूज़ :

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: मुख्य आरोपी संजय रॉय के दांतों के निशान के नमूने लिए, महिला के शरीर पर काटने का निशान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2024 11:26 IST

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: प्रेसिडेंसी सुधार गृह में केंद्रीय एजेंसी के जासूसों ने पूछताछ के दौरान संजय रॉय के दांतों के निशान के नमूने लिए जो इस मामले में सबूत के तौर पर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देKolkata Doctor Rape-Murder Case: महिला के शरीर पर काटने के निशान मिले थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनका जिक्र है।Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता पुलिस का नागरिक स्वयंसेवक रॉय इस मामले में अब तक गिरफ्तार होने वाला एकमात्र व्यक्ति है।Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद सीबीआई इस घटना की जांच कर रही है।

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय रॉय के दांतों के निशान के नमूने लिए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रेसिडेंसी सुधार गृह में केंद्रीय एजेंसी के जासूसों ने पूछताछ के दौरान रॉय के दांतों के निशान के नमूने लिए जो इस मामले में सबूत के तौर पर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला के शरीर पर काटने के निशान मिले थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनका जिक्र है। हमारा इरादा आरोपी के दांतों के निशान से उनका मिलान करने का है।’’ कोलकाता पुलिस का नागरिक स्वयंसेवक रॉय इस मामले में अब तक गिरफ्तार होने वाला एकमात्र व्यक्ति है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद सीबीआई इस घटना की जांच कर रही है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने बृहस्पतिवार को कहा कि आरजी कर अस्पताल मामले पर गतिरोध को लेकर लोगों के गुस्से को देखते हुए वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कोई भी सार्वजनिक मंच साझा नहीं करेंगे। बोस ने एक वीडियो संदेश में यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार भी करेंगे।

बोस ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री के साथ कोई भी सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा। मैं संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ कदम उठाऊंगा। राज्यपाल के रूप में मेरी भूमिका संवैधानिक दायित्वों तक ही सीमित रहेगी।’’ राज्यपाल का यह संदेश मुख्यमंत्री और प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर के बीच प्रस्तावित बैठक नहीं होने के बाद आया है।

बोस ने कहा, ‘‘राज्यपाल बंगाल में मौजूदा संकट को समाप्त करने के लिए क्या कार्रवाई प्रस्तावित कर रहे हैं, इस बारे में जनता के विभिन्न वर्गों से मुझे ढेर सारे सवाल और ज्ञापन मिल रहे हैं। मैं बंगाल के लोगों के लिये प्रतिबद्ध हूं।’’ बोस ने आरजी कर अस्पताल की उस चिकित्सक के माता-पिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई जिसकी कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

इसके साथ ही उन्होंने न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति भी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सरकार अपने कर्तव्यों के निर्वहन में विफल रही है। गृह मंत्री कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी में विफल रही हैं।’’ मुख्यमंत्री गृह और स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत मुख्यमंत्री को अनुपालन के लिए निर्देश जारी कर रहे हैं। बोस ने कहा कि उन्होंने बनर्जी से आरजी कर अस्पताल गतिरोध के मद्देनजर एक आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाने के लिए कहा था। राज्यपाल ने सरकार के कथित वित्तीय कुप्रबंधन पर एक श्वेत पत्र भी मांगा है।

हालांकि, इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के आंदोलनकारी चिकित्सकों की आलोचना करते हुए उन्हें ‘‘अमानवीय और डॉक्टर बनने के लिए अयोग्य’’ कहा और राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उन्हें अपनी अंतिम परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाए।

प्रदर्शनकारी चिकित्सकों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक के लिये नबान्न नहीं पहुंचने पर बनर्जी का यह गुस्सा फूटा। बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो डॉक्टर पिछले एक महीने से लाखों मरीजों की जान को जोखिम में डालकर आंदोलन कर रहे हैं, वे डॉक्टर बनने के योग्य नहीं हैं।

वे डॉक्टर बनने के लिये उपयुक्त नहीं हैं। मैं यह समझ पाने में विफल रहा कि ये डॉक्टर इतना अमानवीय व्यवहार कैसे करते हैं। मैं राज्य सरकार से आग्रह करूंगा कि वे यह सुनिश्चित करें कि विरोध प्रदर्शन कर रहे इन जूनियर डॉक्टरों को उनकी अंतिम परीक्षा में बैठने की अनुमति न दी जाए।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोलकातापश्चिम बंगालसीबीआईहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?