लाइव न्यूज़ :

कोलकाता गेमिंग ऐप धोखाधड़ी मामले में ईडी ने की कार्रवाई, 7.12 करोड़ मूल्य के बिटकॉइन और 1.65 करोड़ रुपये नकदी जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 20:12 IST

ईडी ने कोलकाता में दो परिसरों में एक तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 1.65 करोड़ रुपये नकदी और 44.5 बिटकॉइन (बाजार विनिमय दरों के अनुसार 7.12 करोड़ रुपये के बराबर) और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देई-नगेट्स नामक ऐप और इसके प्रवर्तक आमिर खान के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।ऐप की कंपनी और खान तथा उनके पिता नसर अहमद खान के परिसरों पर छापा मारा था।जब्ती की कुल राशि 51.16 करोड़ रुपये है।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता के एक मोबाइल गेमिंग ऐप के प्रवर्तक के खिलाफ कई लोगों से धोखाधड़ी के आरोप में धन शोधन जांच के तहत 7.12 करोड़ रुपये मूल्य के बिटकॉइन और 1.65 करोड़ रुपये नकदी जब्त की है। ई-नगेट्स नामक ऐप और इसके प्रवर्तक आमिर खान के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ईडी ने कोलकाता में दो परिसरों में एक तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 1.65 करोड़ रुपये नकदी और 44.5 बिटकॉइन (बाजार विनिमय दरों के अनुसार 7.12 करोड़ रुपये के बराबर) और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया।’’

ईडी ने पिछले महीने कोलकाता में ऐप की कंपनी और खान तथा उनके पिता नसर अहमद खान के परिसरों पर छापा मारा था और अतीत में बिटकॉइन और कुछ बैंक जमा रकम को जब्त करने के अलावा वहां से 17.32 करोड़ रुपये नकदी जब्त की थी। ताजा कार्रवाई के साथ इस मामले में जब्ती की कुल राशि 51.16 करोड़ रुपये है।

एजेंसी ने कहा कि गेमर्स के कोष का ‘‘धन शोधन’’ करने के लिए 300 खातों का इस्तेमाल किया गया। आमिर खान को कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। ईडी ने कहा था कि धन शोधन का मामला फरवरी 2021 में कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी पर आधारित है।

कोलकाता की एक अदालत के समक्ष फेडरल बैंक के अधिकारियों द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ईडी ने पाया कि आमिर खान ने गेमिंग एप्लिकेशन ई-नगेट्स शुरू किया, जिसे लोगों को ‘‘धोखा देने’’ के उद्देश्य से तैयार किया गया था।

ईडी ने कहा, ‘‘लोगों से बड़ी मात्रा में धन एकत्र करने के बाद उक्त ऐप से अचानक किसी न किसी बहाने से निकासी रोक दी गई थी। इसके बाद प्रोफाइल जानकारी सहित सभी डेटा को उक्त ऐप सर्वर से मिटा दिया गया था।’’ एजेंसी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गेमिंग ऐप के माध्यम से ‘‘अवैध रूप से अर्जित’’ राशि का एक हिस्सा क्रिप्टो मुद्रा विनिमय का उपयोग करके विदेशी स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोलकाताप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए