लाइव न्यूज़ :

मां पैसा दो, नहीं दूंगी?, कलूर के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता ग्रेसी जोसेफ पर 21 वर्षीय बेटा शेफिन ने किया चाकू से हमला, 3 जगह चोटें आईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 12:28 IST

कोच्चिः घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे की है जब शेफिन, कलूर स्थित ‘जज एवेन्यू रोड’ पर अपनी मां की दुकान पर पहुंचा और रुपयों की मांग करने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि जब ग्रेसी ने रुपये देने से इनकार किया तो मां-बेटे के बीच तीखी बहस हो गई।पुलिस को इस घटना की जानकारी अस्पताल के अधिकारियों से मिली।ग्रेसी ने खुद शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

कोच्चिः कोच्चि के कलूर क्षेत्र में पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता ग्रेसी जोसेफ पर उनके बेटे ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ग्रेसी का 21 वर्षीय बेटा शेफिन घटना के बाद से फरार है। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे की है जब शेफिन, कलूर स्थित ‘जज एवेन्यू रोड’ पर अपनी मां की दुकान पर पहुंचा और रुपयों की मांग करने लगा।

पुलिस ने बताया कि जब ग्रेसी ने रुपये देने से इनकार किया तो मां-बेटे के बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद शेफिन ने कथित तौर पर चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमले में ग्रेसी को तीन जगह चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस को इस घटना की जानकारी अस्पताल के अधिकारियों से मिली।

हालांकि, ग्रेसी ने खुद शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से शेफिन घर नहीं लौटा है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को संदेह है कि वह नशे का आदी है और पूर्व में नशामुक्ति केंद्र में भी रह चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार ने शेफिन को खोजने और उसके परामर्श की व्यवस्था के लिए सहायता मांगी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा