लाइव न्यूज़ :

15 हजार घूस लेते खूंटी महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह गिरफ्तार, दुष्कर्म आरोपित को बचाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2021 19:26 IST

दुष्कर्म के एक मामले में आरोपित को बचाने के लिए महिला थाना प्रभारी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पहली किश्त में 15 हजार की मांग की थी और रिश्वत लेते दबोची गई।

Open in App
ठळक मुद्देमीरा सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची की टीम ने खूंटी महिला थाना से गिरफ्तार किया है।नागी होरो के पुत्र संजीव होरो के खिलाफ एक युवती ने महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया था।आरोपी से केस दर्ज नहीं करने के एवज में महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।

रांचीःझारखंड के खूंटी में महिला पुलिस अधिकारी घूस लेते पकड़ी गई है। खूंटी की महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह को 15 हजार रुपये घूस लेते आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि दुष्कर्म के एक मामले में आरोपित को बचाने के लिए महिला थाना प्रभारी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पहली किश्त में 15 हजार की मांग की थी और रिश्वत लेते दबोची गई। मीरा सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची की टीम ने खूंटी महिला थाना से गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि नागी होरो के पुत्र संजीव होरो के खिलाफ एक युवती ने महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया था। इस मामले में आरोपी से केस दर्ज नहीं करने के एवज में महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। इसी मामले में एसीबी से शिकायत की गई थी, जांच में मामला सही पाया गया।

इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता खूंटी के बेलवादाग के बगडू की रहने वाली पारिवादिनी नागी होरो ने बताया कि 12 फरवरी को खूंटी की महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह ने उसे थाना बुलाया था। कहा कि आपका बेटा संजी होरो कहां रहता है? इस पर पारिवादिनी ने कहा कि वे सेना में है और पटना में पदस्थापित है।

इस पर मीरा ने कहा कि तुम्‍हारे बेटा संजी होरो पर खूंटी के महिला थाने में एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। तुम्‍हारा बेटा फंस जाएगा। उसकी नौकरी चली जाएगी और वह जेल चला जाएगा, उसे बचाना चाहती हो तो 50 हजार रुपया देना होगा।

महिला द्वारा इन्‍कार करने पर थाना प्रभारी ने कहा कि अभी 15 हजार रुपये दो। धमकी देते हुए कहा कि पैसा नहीं दोगी तो तुम्‍हारे बेटे को जेल भेज देंगे। मामले के सत्‍यापन में बात सच निकली। इसके बाद जाल बिछाकर मीरा को रिश्‍वत लेते पकड़ा गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए