लाइव न्यूज़ :

खंडवाः विवाह से मना किया तो घर में घुसकर 23 वर्षीय सिरफिरे आशिक ने 18 वर्षीय दलित युवती का गला काटा, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 30, 2022 20:41 IST

मध्य प्रदेशः मूंदी के थाना प्रभारी बृजभूषण हिरवे ने बताया कि यह घटना मूंदी थानाक्षेत्र के बांगरदा ग्राम में सोमवार दोपहर को हुई। घर में घुस कर उसका गला चाकू से रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देभादंसं की धाराओं 452 (बिना अनुमति के घर में घुसना) एवं 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है। पूरा परिवार पास के गांव भमोरी में पगड़ी के कार्यक्रम में गया हुआ था।

खंडवाःमध्य प्रदेश के खंडवा में 23 वर्षीय एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते 18 वर्षीय एक दलित युवती के घर में घुस कर उसका गला चाकू से रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को दी है।

मूंदी के थाना प्रभारी बृजभूषण हिरवे ने बताया कि यह घटना मूंदी थानाक्षेत्र के बांगरदा ग्राम में सोमवार दोपहर को हुई। उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में आरोपी बबलू के खिलाफ भादंसं की धाराओं 452 (बिना अनुमति के घर में घुसना) एवं 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है।’’ हिरवे ने बताया कि बबलू युवती के गांव का ही रहने वाला है तथा वह भी दलित है। उन्होंने कहा कि सोमवार दोपहर के समय युवती भूरी अपने घर पर अकेली थी तथा उसका पूरा परिवार पास के गांव भमोरी में पगड़ी के कार्यक्रम में गया हुआ था।

थाना प्रभारी के अनुसार इसी का फायदा उठाकर एकतरफा प्यार में बबलू दीवार लांघकर युवती के घर में घुसा तथा जब युवती ने विरोध किया , तब उसने उसका गला रेत दिया। हिरवे ने बताया कि घायल युवती को तत्काल मूंदी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पीड़िता के पिता ने बबलू को नशेड़ी बताते हुए आरोप लगाया,‘‘ कुछ दिनों पहले इस मामले में मेरे साथ उसका विवाद हुआ था। तब समझाकर मामला सुलझा लिया था। लेकिन उसने पुराने झगड़े का बदला सोमवार को मेरी बेटी से लिया। ’’ उन्होंने मांग की कि आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जाये।

पीड़ित युवती की बहन मनीषा ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने घर के पास खड़ी थी और उसकी बहन भूरी घर के अंदर थी। मनीषा ने कहा, ‘‘ तभी बबलू अचानक घर में घुसा और मेरी बहन भूरी से बोला कि मैं तुझसे प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं। मेरी बहन भूरी ने मना किया तो बबलू ने चाकू से उसका गला रेत दिया और वहां से भाग गया।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम