लाइव न्यूज़ :

खजरानाः नशे में धुत एसआई सुरेश बुनकर की महिलाओं ने जमकर धुलाई की?, गाली-गलौज करने पर सस्पेंड, देखिए वीडियो

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 24, 2025 17:06 IST

गुरुवार सुबह महिला के परिजन और पड़ोसियों ने सुरेश को घर में नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। खेड़ी इलाके की एक महिला के घर आना-जाना कर रहा था।भीड़ ने सुरेश को डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

इंदौर: इंदौर के खजराना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सुरेश बुनकर को महिलाओं और स्थानीय लोगों ने नशे की हालत में गाली-गलौज करते और आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद बुरी तरह पीटा। जानकारी के अनुसार, एसआई सुरेश बुनकर पिछले दो महीनों से खेड़ी इलाके की एक महिला के घर आना-जाना कर रहा था, जबकि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। इसी दौरान गुरुवार सुबह महिला के परिजन और पड़ोसियों ने सुरेश को घर में नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए पकड़ लिया।

मोहल्ले के लोगों का गुस्सा  फूटा पड़ा और भीड़ ने सुरेश को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने एस आई को बिजली के पोल से बांधने की कोशिश की और कपड़े उतारने का प्रयास भी किया। स्थानीय निवासी इस बात से खफा थे कि सुरेश नशे में रहते हुए महिलाओं को परेशान करता था और आपत्तिजनक व्यवहार करता था।

खजराना थाने से कुछ पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन भीड़ के विरोध के कारण वे एसआई को छुड़ाने में असमर्थ रहे। पुलिस ने पलासिया कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया, जिसके बाद बड़ी मुश्किल से सुरेश बुनकर को भीड़ से निकालकर थाने ले जाया गया।

पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के तहत चार नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया गया है, जबकि सुरेश बुनकर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी यह भी मिली है कि सुरेश बुनकर पहले भी नशे की हालत में विवादित रहा है। करीब दो साल पहले ड्यूटी के दौरान उसने आम लोगों से मारपीट की थी, जिसके बाद भी वह स्थानीय विवादों में घिर चुका है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की अपील की है। घटना की जांच के लिए वीडियो फुटेज एकत्रित कर गहन पड़ताल शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट